Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
लीवर बचाने के दमदार टिप्स
एक स्वस्थ्य लीवर तभी संभव है जब आप एक स्वस्थ्य लाइफस्टाइल अपनाएं और अच्छा आहार ग्रहण करें। खराब खान-पान से आप अपने लीवर को धीरे-धीरे खराब कर सकते हैं। आप में से बहुत से कम लोग जानते होंगे लीवर की खराबी केवल शराब के सेवन से ही नहीं होती बल्कि खराब खान-पान से भी होती है। तो ऐसे में अगर आपको स्वस्थ्य लीवर चाहिये तो हेल्दी डाइट के साथ साथ अच्छी लाइफस्टाइल भी अपनाइये।
लीवर को साफ करने वाले फूड जैसे, लहसुन, प्याज, साबुत अनाज, बेर और ग्रीन टी आदि बहुत अच्छे माने जाते हैं। हम आपको कुछ हेल्दी टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने लीवर को बचा सकते हैं।

लीवर बचाने के टिप्स
सल्फर से भरपूर फूड: लीवर इंजाइमों का उत्पादन करता है जो कि सभी अंगो दृारा इस्तमाल किया जाता है। सल्फर से भरपूर आहारों का सेवन करें जैसे, अंकुरित अनाज, पत्ता गोभी और ब्रॉकली जैसी सब्जियां लीवर को इंजाइम उत्पादन करने में मदद करती है।
ऑलिव ऑयल: खाना पकाते समय आंच को मध्यम रखिये और उसमें ऑलिव ऑयल का प्रयोग कीजिये। इससे शरीर में फ्री रैडिकल्स नहीं बनेंगे ओर कोई कोशिका भी डैमेज नहीं हो पाएगी।
जैविक खाघ पदार्थों का सेवन: हमेशा जैविक खाद्य पदार्थों ही खाइये। इनमें कम कीटनाषक होते हैं और ये प्राकृतिक भी हैं। रसायन और कीटनाषक लीवर में जम जाते हैं जिन्हें निकाल पाना बहुत मुशकिल होता है।
विटामिन: आपकी हेल्दी डाइट में विटामिन और मिनरल वाले आहार होने जरुरी हैं। तो आहार जैसे, गाजर, ब्रॉकली, बादाम, आलू आदि जरुर खाइये।
कार्बोहाइड्रेट्स पर ध्यान: ज्यादा कार्ब वाले आहार लीवर में चर्बी जमा कर देते हैं। तो ऐसे में ज्यादा नमक और कार्बोहाइड्रेट वाले आहार कम खाएं।
कॉफी कम करें: अगर आप दिन में 3-4 कप काफी के कप पीते हैं तो उसके बजाए 8-10 गिलास पानी पीना शुरु कर दें। इससे शरीर से गंदगी बाहर निकलेगी और लीवर साफ रहेगा।
जरुरी है एंटीऑक्सीडेंट: एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को डेमेज होने से रोकता है। पत्ता गोभी, गाजर, गोभी, सोयाबीन, स्प्राउट और फिश ऑयल आदि में खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है।
ना लें तनाव: तनाव से कई शारीरिक बीमारियां होती हैं। इससे पाचन तंत्र को हानि पहुंचती है और बुरी लत जैसे, धूम्रपान और शराब पीने की लत भी लग जाती है।
व्यायाम: रोजाना व्यायाम करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और जमी चर्बी जल जाती है। इससे मन को भी शांति मिलती है। तैराकी और साइकलिंग कीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
