Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
रोज़ पैदल चलने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे

आज के समय में स्वस्थ और तंदुरूस्त रहना कोई आसान बात नहीं है। इसके लिए अपने टाइट शेड्यूल से वक्त निकालना पड़ता है और कई लोग तो वक़्त रहने के बावजूद भी आलस की वजह से एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए आपको रोज़ जिम जाने की जरूरत नहीं है। रोज़ाना वॉकिंग यानि पैदल चलने से भी आप स्वस्थ और सेहतमंद रह सकते हैं।
एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम रोज़ पैदल चलते हैं। ये कोई मुश्किल काम नहीं है और अगर आप रोज़ पैदल चलते हैं तो इससे आपकी सेहत को बहुत फायदा मिलेगा। व्यायाम का सबसे आसान तरीका सैर करना ही है और इससे वजन भी नियंत्रित किया जा सकता है।
रोज़ाना सिर्फ 30 मिनट वॉक करने के फायदों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगें। तो चलिए जानते हैं कि वॉक यानि सैर करने का शरीर पर क्या असर पड़ता है और इसके क्या फायदे हैं।

रोज़ाना काम दूरी के सैर से भी शरीर की मानसिक और शारीरिक उत्पादकता बढ़ती है। अगर आपको बहुत जल्दी थकान महसूस होती है तो आपको रोज़ सैर करना चाहिए। इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है, मूड बेहतर होता है और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं।

रोज़ सैर करने से रक्तप्रवाह तेज होता है और कैलोरी घटती है जिससे कार्डियोवस्कुलर सेहत बेहतर हो पाती है। रोज़ सैर करने से हार्ट रेट बेहतर होता है और हाइपरटेंशन का खतरा कम रहता है।
इसके साथ ही ये हार्ट अटैक, स्ट्रोक और धमनी रोग के खतरे को भी कम करता है।

सैर करने या पैदल चलने से वज़न कम करने में भी मदद मिलती है और ये वज़न कम करने की सबसे बढ़िया एक्सरसाइज़ है। रोज़ 30 मिनट की एक्सरसाइज़ से वज़न घटाया जा सकता है। अगर आप रोज़ वॉक करते हैं तो इससे कैलोरी और बीएमआई घटने की संभावना बढ़ जाती है।

रोज़ाना पैदल चलने से पैर भी टोंड रहते हैं। अगर आपको टोंड पैर चाहिए तो इसके लिए पैदल चलना सबसे आसान तरीका है।

पैदल चलने पर शरीर में सेरोटोनिन और एंडोर्फिंस नामक हार्मोन रक्तवाहिकाओं में रिलीज़ होते हैं जिससे आप बेहतर महसूस कर पाते हैं। रोज़ाना सैर करने से बेचैनी, तनाव, डिप्रेशन भी दूर होता है।

और भी हैं कई लाभ
खाने के तुरंत बाद थोड़ी सैर करने से ही ब्लड ग्लूकोज़ का स्तर 12 प्रतिशत तक कम होता है। सबसे ज़्यादा फायदा शाम के खाने के बाद होता है जब कार्बोहाइड्रेट का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है और शरीर थोड़ा कम एक्टिव रहता है।
खाने के तुरंत बाद सैर करने से रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर कम करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से लोगों की इंसुलिन इंजेक्शन पर निर्भरता कम हो सकती है और ये वज़न को भी कंट्रोल में रख सकता है। अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं तो खाने के बाद कुछ समय की सैर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप खाने में खूब कार्बोहाइड्रेट जैसे कि ब्रेड, चावल, आलू या पास्ता का सेवन करते हैं तो आपको खाने के तुरंत बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications