Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
एक्टिव रहने के 20 आसान तरीके
यह तो हम सभी जानते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी हमारी उम्र को बढ़ा देता है। साथ यह कई बीमारियों को भी दूर रखता है।
आज की इस भाग-दौड़ वाली जिंदगी में समय का अभाव हो चला है। अगर आपको भी एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिल पाता है, तो ये आसान फिजिकल एक्टिविटी करें। इनमें समय तो कम लगेगा ही, साथ ही ये आपको कई जानलेवा बीमारियों से भी बचाएगा।

1. स्पोर्ट्स का सहारा लें
अपनी सुस्त लाइफस्टाइल से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप स्पोर्ट्स का सहारा लें। अपने दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मिलकर बैडमिंटन, टेनिस या कोई दूसरे खेल खेलें। इन खेलों से न सिर्फ कैलोरी बर्न होगी, बल्कि यह आपको तनावमुक्त और खुश भी रखेगा।

2. सेक्स को कहें हां
सेक्स से न सिर्फ आपको आनंद मिलता है, बल्कि यह आपके स्वास्थ और मूड को भी बेहतर बनाता है। फिजिकली एक्टिव रहने, तनाव दूर करने, इम्यूनिटी को बढ़ाने, कैलोरी बर्न करने और अच्छा फील करने के लिए सेक्स का रास्ता सबसे अच्छा है।

3. टहलना
एक्टिव रहने का एक और आसाना तरीका है टहलना। जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके टहलें, क्योंकि यह आसान तो है ही, साथ ही इससे स्वास्थ्य को भी कई फायदे हैं।

3. साइकलिंग
अपने दोस्तों के साथ साइकलिंग करें। यह फिजिकल एक्टिविटी न सिर्फ आपको प्रकृति से जोड़ेगा बल्कि आपके मसल्स को भी मजबूत बनाएगा।

4. सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
अगर आप जल्दी से फिट होना चाहते हैं तो एलिवेटर का इस्तेमाल करने के बजाय सीढ़ियों का सहारा लें। हमेशा सीढ़ियों से चढ़ने की आदत डालें, क्योंकि इससे आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचेगा।

5. डांस
मसल्स बनाने और फैट बर्न करने के लिए डांसिंग एक बेहतरीन रास्ता है।

6. हर दिन स्ट्रेच करें
ज्यादा एक्टिव रहने के लिए स्ट्रेचिंग एक और अच्छा जरिया है। स्पाइनल स्ट्रेच या स्ट्रेस रिलीजिंग स्ट्रेच जैसे कई स्ट्रेच आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगा।

7. बाल्टी से नहाएं
खड़े होकर शावर से नहाने के बजाए बाल्टी से नहाने से कैलोरी बर्न होती है। इससे होने वाले फायदों से आप खुद हैरत में पड़ जाएंगे। लगातार ऊपर-नीचे होने और मग उठाने से आपके बाजू और कमर को लाभ मिलेगा।

8. घरेलू काम
कुछ घरेलू काम कर के भी आप एक्टिव रह सकते हैं। इसलिए झाड़ू उठाएं और घर की सफाई में जुट जाएं। शरीर को शेप में लाने के लिए यह एक्टिविटी काफी अच्छा है।

9. गार्डनिंग करें
अगर आपको खेल पसंद नहीं तो गार्डनिंग करें। इनमें होने वाले कई तरह के मूवमेंट आपके मसल्स के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

10. अपने कुत्ते को घुमाएं
हर दिन अपने कुत्ते को घुमाएं। इससे आपके साथ-साथ आपके कुत्ते को भी फायदा पहुंचेगा।

11. पौष्टिक भोजन बनाएं
अपने बावरची को ब्रेक दें और खुद पौष्टिक भोजन तैयार करें।

12. डांस वर्कआउट करें
अगर जिम जाना आपके लिए तकलीफदेह है, तो सुस्त जीवन से छुटकारा पाने के लिए थोड़े क्रिएटिव हो जाएं। आप चाहें तो फिटनेस डीवीडी खरीद सकते हैं या फिर यू-ट्यूब पर डांस वर्कआउट के वीडियो से आप फिट और हेल्थी रहे सकते हैं।

13. कपड़े धोएं
अगर आपके पास समय हो तो वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करने के बजाय हाथ से कपड़े धाएं। कपड़ा धोना एक और बेहतरीन फिजिकल एक्टिविटी है, जो कैलोरी को बर्न करता है।

14. ट्रेक के लिए जाएं
रिलैक्स और एक्सरसाइज करने के लिए ट्रेकिंग एक अच्छा तरीका है।

15. वॉक एंड टॉक
आप चाहे फोन पर बात कर रहे हों या फिर अपने दोस्तों से गॉशिप, हमेशा टहलते हुए बात करें। इससे आपका एक्सरसाइज भी हो जाएगा।

16. अपने पार्टनर का मसाज करें
अपने पार्टनर से प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उनका बॉडी मसाज करें। इससे न सिर्फ आपके पार्टनर को आराम पहुंचेगा, बल्कि आपके बाजूओं को भी फायदा होगा।

17. ज्यादा पानी पीएं
ज्यादा पानी पीने से आपका ब्लडर एक्टिव रहेगा। इससे आपको बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

18. अपने कार को दूर में खड़ा करें
अगर ट्रांसपोर्ट के जरिए गंतव्य तक पहुंचना नामुमकिन है तो, अपने कार को थोड़ा दूर खड़ा करें। इससे आपको अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए थोड़ा चलने का समय मिल जाएगा।

19. फिटनेस क्लास ज्वाइन करें
हमेशा कुछ नया करें। इससे आपके दिमाग और शरीर को फायदा पहुंचेगा। जब आप फ्री हों तो जुंबा, योगा और कोई डांस क्लास ज्वाइन कर लें।

20. दुकान में जाकर करें खरीददारी
होम डिलीवरी न करवाएं, बल्कि खुद मार्केट जाकर खरीददारी करें। इससे आप चलेंगे और आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
