Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
सोने के दौरान क्यूं न पहने टाइट ब्रा
औरतों के बीच होने वाली प्राईवेट गॉसिप में रात को ब्रा पहनने या नहीं पहनने पर बात होना आम है। अगर आप 10 औरतों से इस बारे में सवाल करेंगे तो आपको 10 अलग तरीके के जवाब मिलेंगे। लेकिन अगर किसी एक्सपर्ट की सलाह ली जाएं तो उनके मुताबिक सोते समय ब्रा पहनने में कोई दिक्कत नहीं है बशर्ते ब्रा आरामदायक और कॉटन फैब्रिक की हो। कुछ महिलाओं को सोते समय ब्रा पहने बिना नींद नहीं आती और कुछ महिलाओं को ब्रा को लेकर इतनी चिंता होती है कि वह उसे उतारकर सोती है।
अगर आप सोते समय हल्की, बिना डिजायन की और कॉटन की ब्रा पहनती है तो आपकी अच्छी नींद आएगी। ब्रा खरीदना आपकी पर्सनल च्वाइस है लेकिन इसे अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खरीदें। महिलाओं को सोते समय ब्रा न पहनने के लिए कई कारणों से मना किया जाता है जो कि निम्म प्रकार हैं : -

ब्लड़ सर्कुलेशन नहीं होता : रात में ज्यादा टाइट ब्रा पहनकर सोने से स्तनों में ब्लड़ सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि रात में स्पोर्टस ब्रा को पहनकर सोएं।
पिग्मेंटटेशन या रंजकता : टाईट ब्रा पहनकर सोने से स्तनों के नीचे जहां रबड़ रहती है, वहां निशान बन जाते है। इसलिए बेहतर होगा कि बिना अंडरबायर वाली ब्रा पहनें। कई बार कसी ब्रा को पहनने से उसके पीछे के हुक भी पीठ पर निशान बना देते है या उनसे चोट लग जाती है।
त्वचा में खुजली होना : टाईट ब्रा को पहनने से ब्रेस्ट में हवा नहीं लग पाती है और त्वचा में खुजली होती है। कई बार खराब ब्रा को पहनकर सो जाने से रैशेज भी पड़ जाते है। इसलिए हमेशा सही साइज और कॉटन की ब्रा पहनें।
बेचैनी : रात को टाईट ब्रा पहनना आपको परेशान कर सकता है और आपको बेचैनी भी बढ़ सकती है। अंडरवायर ब्रा को बिल्कुल भी ना पहनें।
सूजन : ओएडिमा एक प्रकार की सूजन होती है, अगर आप नियमित रूप से सोते समय टाईट ब्रा पहनती है तो स्तनों में इस प्रकार की सूजन आना आम बात है क्योंकि ब्रेस्ट में तनाव उत्पन्न होता है।
कैंसर : क्या रात में कसी या तंग ब्रा को पहनकर सोना, ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है? इस बारे में अभी तक कई शोध और अध्ययन हो चुके है। लेकिन फैक्ट यही है कि रात में टाईट ब्रा पहनकर न ही सोंए, वरना सही तरीके से रक्त संचार न होने के कारण कैंसर की सेल्स सक्रिय होने में देर नहीं करेगी।
कैंसर रहित गांठे : शरीर के किसी भी हिस्से में सिस्ट या ल्यूम्पस का बनना स्वाभाविक है और यह कैंसर नहीं होता है। डॉक्टर जॉन मैक्डुग्ल इस बारे में बताते है रात में लगातार सालों तक ब्रा पहनने से ऐसी गांठे, स्तनों में बनने का खतरा बढ़ जाता है जो समस्या उत्पन्न कर देती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
