Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अपनाएं ये तरीके जब बार-बार लगे भूख
कई लोंगो को उस वक्त दिक्कत होती है जब वह अपना वजन कम करना चाहते हों मगर उसी दौरान उन्हें पल-पल भूख भी लगती हो। जब इंसान को भूख लगती है तब वह उसे शांत करने के लिये कुछ भी उल्टा सीधा खा लेता है। यह बड़ी ही आम सी बात है। अगर अपको वजन कम करना है तो , आपको भूखे नहीं रहना है। आहार जो मिटा दे पेट भी भूख
भूख तब लगती है जब आप सारा दिन कुछ नहीं खाते या फिर बडे़ लंबे अंतराल के बाद ही कुछ खाते हैं। अगर आप कुछ नियमों का पालन करेंगे तो आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी । आइये जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिन्हें अपना कर आप को भूखा नहीं रहना पडे़गा। योगा से कैसे कम करें पल-पल में लगने वाली भूख

हर घंटे पानी पियें
हर 1 घंटे के बाद पानी पियें। अगर आप हर घंटे पानी पियेंगे तो आपका पेट भी भरा रहेगा और शरीर हाइड्रेट भी रहेगा।

भोजन में दालचीनी का प्रयोग
दालचीनी शरीर में शुगर लेवल को मेंटेन करती है। इसका मतलब है कि आपकी पाचन क्रिया धीमी पड़ चुकी है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।

धीरे धीरे खाएं
अगर आप जल्दी जल्दी खाएंगे तो आपका पेट जल्दी भर जाएगा पर उतनी ही जल्दी आपको फिर भूख लगने लगेगी। इसलिये जरा धीरे धीरे और चबा कर खाना खाएं।

जूस की जगह पूरा फल खाएं
अगर आप रोज जूस पीते हैं, तो जून न पी कर पूरा फल खाएं। जूस एक तरल पदार्थ है जो कि जल्दी पच जाएगा मगर फल में रेशा होता है, जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहेगा।

शक्कर ना खाएं
शक्कर खाने से शरीर में एक पल में तुरंत ऊर्जा पैदा हो जाती है और दूसरे ही पल शरीर की ऊर्जा बिल्कुल धीमी पड़ जाती है। इसलिये जब शरीर में शुगर का लेवल कम हो जाता है तब नींद आना शुरु हो जाती है। इसलिये
चीनी से दूर रहें।

नाश्ते, लंच और डिनर में रेशा खाएं
रेशे को पचने में थोड़ा समय लगता है। इसलिये अगर आप तीनों समय फाइबर को अपने आहार में शामिल करेंगे तब आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी।

कॉफी या चाय पियें
काफी या चाय पी कर आप अपनी भूख को कम कर सकते हैं।

प्रोटीन डाइट लें
आप प्रोटीन के रूप में चिकन या मीट ग्रिल्ल कर के सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पेट बिल्कुल भर जाएगा।

छोटे आहरा खाएं
अगर आप दिन में केवल 3 बार खाती हैं तो अब से 6-8 बार खाना शुरु करें। इससे आपका पेट हमेशा भरा रहेगा।

नाश्ता ना छोड़े
नाश्ता करना बहुत जरुरी है। अगर आप सुबह के समय एक भारी नाश्ता करते हैं तो आपका पेट दुपहर तक भरा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
