Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्यूं ना पियें एनर्जी ड्रिंक? जानिये 5 कारण
आजकल यंग जेनरेशन को एनर्जी ड्रिंक पीना बहुत भाता है, उनका मानना है इसे पीने से बॉडी को इंटेन्ट एनर्जी मिलती है और वह पढ़ाई या पार्टी बिना थके कर लेते है।
हो सकता है कि यह बात सच हो, लेकिन एनर्जी ड्रिंक के कई दुष्प्रभाव भी होते है। इससे आपकी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच सकता है। एनर्जी ड्रिंक के दुष्प्रभावों को जानना जरूरी है।
हेल्दी ड्रिंक, तुरंत शक्ति के लिए

एनर्जी ड्रिंक को नकारने के 5 कारण
1) कैफीन पर निर्भरता : यह बात सामान्य है कि कैफीन की मात्रा, एनर्जी ड्रिंक में मिली हुई होती है। एनर्जी ड्रिंक को पीने से पता नहीं चलता है कि हमारे शरीर में कैफीन की कितनी मात्रा पहुंचती है। एक बार अगर शरीर को कैफीन की लत लग गई तो अन्य समस्याएं भी खड़ी हो सकती है। इसलिए इसे न पीना ही बेहतर विकल्प है।
2) नींद न आना : एनर्जी ड्रिंक को पीने से ज्यादा एनर्जी आने के कारण रात में भी नींद न आने की समस्या पैदा हो सकती है। शरीर और दिमाग थक जाते है लेकिन नींद नहीं आती है जिसके चलते उलझन होती है। जो लोग प्रतिदिन एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते है, उन्हे ऐसी समस्या का सामना अक्सर झेलना पड़ता है।
3) मूड पर प्रभाव : अध्ययनों से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि एनर्जी ड्रिंक पीने से व्यक्ति के मूड पर प्रभाव पड़ता है और उसका मूड स्वींग होता रहता है। इसके सेवन से शरीर में फील गुड कराने वाना सेरोटोनिन घट जाता है जिससे व्यक्ति को अवसाद हो जाता है या उसका मूड उखड़ा-उखड़ा रहता है।
4) सुगर बढ़ना : एनर्जी ड्रिंक में भरपूर मात्रा में सुगर मिली होती है। एक ड्रिंक में लगभग 13 चम्मच चीनी होती है जो शरीर में सुगर लेवल को बढा देती है जिससे कई प्रकार की गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसके सेवन से डिहाईड्रेशन, प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव, खराब दांत आदि पर भी असर पड़ता है।
5) अंगो पर तनाव : एनर्जी ड्रिंक के सेवन से शरीर के सभी अंगो पर स्ट्रेस पड़ता है क्योंकि वह थक जाते है और उन्हे आराम नहीं मिल पाता है। अगर आप शरीर को स्वस्थ और खुशहाल बनाना चाहते है तो एनर्जी ड्रिंक का सेवन बहुत ज्यादा न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
