Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में स्वास्थ्य न बिगडे़ इसलिये अपनाएं ये टिप्स
सर्दी का मौसम आ चुका है। सर्दियों की कठोर हवा सेहत, शरीर और त्वचा पर बुरा असर छोड़ सकती है इसलिये बहुत जरुरी है कि आप अपनी सुरक्षा करें। गर्मी और चिपचिपे मौसम के बाद जब ठंड आती है तब हमारे शरीर को उसके अनुकूल होने में थोड़ा समय लगता है। पर इस मौसम में हम आपके लिये कुछ टिप्स ले कर आए हैं जिससे आप अपने शरीर की देखभाल कर सकते हैं। एक अच्छी डाइट, थोड़ा सा व्यायाम और ठंडा हवा से सुरक्षा करने से आप सर्दी के मौसम में भी बिल्कुल चंगे हो सकते हैं।
1. खूब सारा पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें

पानी से शरीर के सभी आंतरिक अंगों की सफाई हो जाती है। ठंड में भले ही आपको प्यास लगे या नहीं लेकिन आपको लगभग 4 लीटर पानी जरुर पीना चाहिये। इन दिनों आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं।
2. अच्छी नींद लें

अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं करती हैं तो इससे आपके शरीर पर काफी असर पड़ सकता है। डार्क सर्कल होने के साथ ही कई अन्य समस्या भी पैदा हो सकती हैं। इससे हमारे शरीर का इम्मयून सिस्टम भी धीमा पड़ सकता है।
3. शाकाहारी भोजन खाएं

इन दिनों मसालों का सेवन कम कर के हरी साग सब्जी खूब खाएं। हमेशा सही खाएं जिससे आपकी त्वचा को इसका भुगतान न करना पडे़।
4. जल्दी नहाएं

शोध से पता चला है कि सर्दियों में केवल 10 मिनट ही नहाना चाहिये जिससे शरीर की नमी न खोने पाएं। अपने साबुन का भी खास ख्याल रखें। साबुन नमी पहुंचाने वाला होना चाहिये ना की रूखा।
5. अच्छा व्यायाम

इन सर्दियों में अपने शरीर को थोड़ा हिलाएं डुलाएं जिससे शरीर लचीला बना रहे। जिम जाइये चाहे योगा कीजिये। इस सर्दी में शरीर से पसीना निकलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन व्यायाम करना अति आवश्यक है।
6. कठोर मौसम से सुरक्षा

खुद के शरीर की कठोर मौसम से सुरक्षा करें। इसके लिये मोटी शॉल और स्वेटर से शरीर को ढांक कर रखें। जब भी बाहर जाएं अपने कानों को ढंक कर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
