Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सीढि़यां चढ़ने के अद्भुत लाभ
आजकल आपने कई लोगों को देखा होगा कि वह लिफ्ट से जाने के बजाय सीढि़यां चढ़ना ज्यादा पसंद करते है क्योंकि उन्हे लगता है कि इस बहाने से ही सही वह थोड़ा वर्कआउट कर लेगें। यह एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। हाल ही में हुए कई सर्वे में पता चला है कि सीढि़या चढ़ने से शरीर की एक्ट्रा कैलोरी घटती है और ताकत आती है,जॉगिंग, साईकलिंग, स्वीमिंग, टेनिस खेलने से भी ज्यादा अच्छा वर्कआउट सीढि़यां चढ़ने से होता है।
सीढि़यां चढ़ने के कई लाभ निम्म प्रकार हैं :
1) सीढि़यां चढ़ने से आपका दिल और फेफड़ें, दोनों स्वस्थ और सेफ मोड़ पर रहते है। इससे ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन की मात्रा शरीर में पहुंचती है और दिल की धड़कन भी सही चलती है। ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचने से बॉडी में ब्लड़ का सर्कुलेशन भी अच्छी तरह होता है और आपको अच्छा फील होगा।

2) सीढि़यां चढ़ने से न सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है बल्कि आपकी एनर्जी भी सही तरीके से खर्च होती है और टाइम की भी बचत होती है। जब काफी भीड़ होती है, उस दौरान लिफ्ट से जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, ऐसे में सीढि़यां चढ़ना काफी अच्छा विकल्प है।
3) सीढि़यां चढ़ने से वजन घटाने के आसानी रहती है और कैलोरी भी बर्न हो जाती है।
click: लिफ्ट की बजाए कीजिये सीढियों का प्रयोग
4) सीढि़यां चढ़ना एक फ्री एक्सरसाइज है जिसमें आपका एक रूपया भी खर्च नहीं होता है और आपके इसके लिए कभी भी कुछ खरीदना नहीं पड़ता है।
5) सीढि़यां चढ़ने से आपकी जिंदगी स्वस्थ रहती है और आप कुछ और अच्छे दिन अपनी लाइफ में जोड़ सकते है। इससे कई प्रकार के हेल्थ रिस्क भी कम हो जाते है।
6) सीढि़यां चढ़ने से आपकी टांगों और टुह की मांसपेशियां भी काफी मजबूत हो जाती है।
7) यह आपको तनाव से दूर रखता है।
8) इस एक्सरसाइज को करने के बाद आपको अच्छी नींद भी आएगी।
9) गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफी अच्छी एक्सरसाइज होती है।
10) सीढि़यां चढ़ने से प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है और इससे डायबटीज 2 का रिस्क कम होता है और कई प्रकार की गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
