Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं के लिये ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने के फायदे
ट्रेडमिल एक ऐसी वर्कआउट मशीन है, जो कि जिम में सबसे आम है। आप कोई भी कसरत कर लें, लेकिन जब तक आप ट्रेडमिल पर दौड़ नहीं लगा लेती तब तक आपका वर्कआउट अधूरा ही माना जाता है। आप की उम्र, वजन या लिंग चाहे जो कुछ भी हो, ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने से आपको बहुत सारा फायदा हो सकता है।
ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने के महिलाओं को बड़े ही फायदे मिल सकते हैं। इससे आप फिट तो रहेंगी ही रहेंगी साथ में आपके शरीर के सारे अंग ठीक ढंग से काम करना भी शुरु कर देगें। महिलाओं के लिये ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने के कई ढेर सारे फायदे हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में। अच्छी लंबाई और लचीलापन पाने के लिये सीखिये बैले डांस

शरीर का मैटाबालिज्म
ट्रेडमिल पर व्यायाम करने से शरीर का मैटाबालिज्म बढ़ने लगता है। बॉडी मैटाबालिज्म रेट शरीर के कार्य प्रणाली को मेंटेन करने में मदद करता है। जितना ज्यादा शरीर का मैटाबालिज्म होता है, उतना ही ज्यादा एनर्जी शरीर में होती है। बढे़ हुए मैटाबालिज्म से आप वेट को कम कर सकती हैं।

हड्डी की मजबूती
देखा जाता है कि जैसे जैसे महिलाएं बूढी होने लगती हैं, उनकी हड्डी भी कमजोर होने लगती है। पर अगर आप नियमित तौर पर ट्रेडमिल पर दौड़ लगाएंगी तो आपकी हड्डी की मोटार्इ बढेगी। हड्डी जितनी मोटी होगी वह उतनी ही मजबूत बनेगी।

मसल्स टोन होना
ट्रेडमिल से ना केवल वजन घटता है बल्कि उससे मासपेशियां भी टोन होती हैं। अच्छे शेप में आने के लिये मासपेशियों का टोन होना जरुरी होता है। ट्रेडमिल पर व्यायाम करने से पैर, जांघ, पेट और हिप पर जोर पड़ता है और इनका शेप निखरता है।

भावनात्मक कारण
स्वस्थ रहने के लिये इंसान को दिमागी तौर भी ठीक रहने की जरुरत होती है। महिलाओं को इन दिनों काफी स्ट्रेस और तनाव से झूझना पड़ता है, जिसके लिये ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने से लाभ मिलता है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से शरीर और दिमाग दोनो को शांति मिलती है।

दिल का स्वास्थ
ट्रेडमिल पर दौड़ने से शरीर में आक्सीजन की मात्रा पूरे शरीर में बढ़ जाती है। इससे खासतौर पर महिलाओं के दिल को लाभ पहुंचता है। साथ ही पसीना आने से त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं, शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और त्वचा कुछ ही दिनों में चमकदार हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
