Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
घुटने के दर्द से मक्ती दिलाए यह व्यायाम
घुटना हमारे शरीर का वह हिस्सा है, जिसके चोटिल होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। घुटने का दर्द या तो किसी दुर्घटना में लगी चोट या फिर घुटने पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ने से होता है। साथ ही घुटने का दर्द अस्थिरज्जु के फटने से भी होता है। हमारी रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे वॉकिंग, रनिंग, जंपिंग या सीढ़ियां चढ़ने से घुटने पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। हर दिन के दबाव से घुटने की अस्थिरज्जु में टूट—फूट हो जाती है, जिससे जोड़ों का दर्द भी होता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम काफी फायदेमंद होता है। घुटने के लिए कई विशेष व्यायाम होते हैं। अगर आप घुटने को दर्द से मुक्त रखना चाहते हैं तो आपको ये एक्सरसाइज पूरी शिद्दत के साथ करना होगा।
गठिया का दर्द दूर भगाने वाले योग आसन
यहां हम घुटने के कुछ ऐसे सामान्य एक्सरसाइज की बात करेंगे जिसे आप घर पर भी कर सकते हैं। अपने घुटने के लिए कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले डाक्टर से परामर्श जरूर लें।

1.स्ट्रेचिंग
दर्द से आराम पाने के लिए मसल स्ट्रेचिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज होता है। ऐसे कई स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हैं जो घुटने के लिए काफी अच्छे होते हैं। ऐसा ही एक एक्सरसाइज है हैम्स्ट्रिंग स्ट्रेचिंग, जिससे घुटनों के मसल ढीले होते हैं। इस एक्सरसाइज के लिए आप एक पैर आगे करें और दूसरे पैर के घुटने को इतना मोड़ें कि आप दबाव महसूस करने लगें। ऐसे ही कुछ और एक्सरसाइज भी हैं।

2.योगा
अगर आपका घुटना चोटिल हो गया है तो आप योगा भी कर सकते हैं। योगा से मसल्स रीलैक्स होते हैं और घुटने पर से किसी तरह का दबाव व तनाव कम होता है। ऐसे कई योगा आसन हैं जो खासतौर से घुटने को आराम पहुंचाने के लिए है। अन्य एक्सरसाइज की तुलना में योगा का असर ज्यादा समय तक रहता है। अगर आप नियमित रूप से सूर्यनमस्कार भी करेंगे तो इससे भी दर्द से काफी राहत मिलेगा।

3.स्टेप अप
स्टेपिंग या स्टेप अप्स एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसके कई फायदे हैं। यह एक्सरसाइज दिल की धड़कन का बढ़ाता है, शरीर में गर्मी पैदा करता है और पूरे शरीर को ऊर्जावान बनाता है। स्टेप अप करते समय अपने घुटने को न मोड़ें। उसे पूरी तरह से सीधा रखें। एक समान गति से एक मिनट तक लगातार स्टेप अप करने से घुटने को काफी फायदा पहुंचेगा। स्टेप अप एक्सरसाइज घुटने को गर्म करता है और इसपर से तनाव को कम करता है। अगर आप किसी तरह की घुटने की चोट से जूझ रहें हैं तो तुरंत इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

4.बाइकिंग
बाइकिंग चाहे स्टेशेनरी हो या मोबाइल, दोनों से घुटने के दर्द में फायदा पहुंचता है। अगर आप घुटने के दर्द को कम करने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं तो साइकलिंग के दौरान अपने पैरों को सही तरह से पोजिशन करें। साइकलिंग 10 से 15 मिनट तक करना चाहिए और समय के साथ इसे बढ़ा देना चाहिए। साइकलिंग से पैर और घुटने मजबूत होते हैं। घुटने का अस्थिरज्जु और मसल्स मजबूत होते हैं, जिससे चोट का दर्द धीरे-धीरे कम होता है। घुटने की चोट के असर को कम करने का यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

5.मैट एक्सरसाइज
कुछ मैट एक्सरसाइज जैसे लेग लिफ्ट, नी लिफ्ट आदि में घुटने का मसल्स स्ट्रेच होता है, जिससे घुटने के दर्द को कम करने में काफी मदद मिलती है। मैट एक्सरसाइज को आप घर में कभी भी कर सकते हैं। अपने पैर को ऊपर की ओर उठाते समय घुटने को न मोड़ें और कुछ देर पैर को उठा हुआ रहने दें। घुटने की चोट के लिए यह एक्सरसाइज काफी अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications











