Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गर्मी में तबियत बिगाड़ सकती हैं ये चीजें
अगर आप गर्मियों के दिनों में खूब तला-भुना और जंक फूड खाते हैं तो आपकी तबियत जरुर खराब होने वाली है। जी हां, दोस्तों गर्मियों का मौसम फिर से परवान चढ़ रहा है और उस पर अगर आप बाहर की तली भुनी चीजें और मांस-मछली का बेरोक-टोक सेवन करेगें तो आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। गर्मी के दिनों में जब मौसम का तापमान चढ़ता है, तो हमारे शरीर का भी तापमान गरम होने लगता है। गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाएं ये फल
उस पर अगर आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करेगें तो, यह आपके शरीर को और भी गर्मी पहुंचाएगा। आज कल के बच्चों को बाहर का खाना और कोल्ड्रिंक बहुत भाती है, पर अगर आप एक अच्छे माता-पिता हैं तो अपने बच्चों को बाजारु चीजें खाने से रोकें। गर्मी में आपकी और उनकी तबियत खराब ना हो इसके लिये हम आज आपको बताएंगे कि गर्मियों में आपको कौन से खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिये।

गर्मी में तबियत बिगाड़ सकती हैं ये चीजें
1. ज्यादा मसाले: मसाले आपके भोजन का स्वाद शायद बढ़ा सकते हैं लेकिन गर्मी में ज्यादा मसालेदार खाना सही नहीं होता क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढाते हैं और शरीर में गर्मी भर देते हैं।
2. मांसाहारी भोजन: गर्मी का मौसम मांस, मछली और चिकन या फिर समुद्री भोजन खाने के लिये सही नहीं होता। इसको खाने से इंसान को बहुत पसीना आता है और उसका पेट भी खराब हो सकता है। इससे कभी कभी डायरिया भी पैदा हो सकता है।
3. तेल वाला जंक फूड- आपको मीट से भरा हुआ बर्गर , फ्राईस और तले भुने खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिये।
4. चाय और कॉफी- यह ऐसे पेय पदार्थ हैं, जो शरीर में गर्मी की मात्रा को बढाते हैं। क्या आप जानते हैं कि कैफीन को चीनी के साथ पीने से शरीर में गर्मी भर जाती है।
5. सॉस- इन दिनों में चीज सॉस ना खाएं क्योंकि इसमें 350 कैलोरी होती है , जिससे पेट में गड़बड़ मचती है। कई सॉस में बहुत ज्यादा नमक और अन्य रसायन मिले होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications