Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
सुबह के दौरान जिम करने वालों के लिए खास टिप्स
वर्कआउट करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। सुबह के दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और स्फूर्ति आती है। अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो प्रत्येक सुबह उठकर वर्कआउट करें। ज्यादा सोने से अच्छा है कि आप प्रकृति के सानिध्य में आकर थोड़ी ऊर्जा ली जाएं।
प्री-वर्कआउट भोजन: सच्चाई यह है कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपको थकान आ सकती है और आप अच्छी तरह एक्सरसाइज भी नहीं कर पांएगे। सुबह उठकर कुछ हल्का भोजन करें, जैसे- दही, सूप, बेरी, चिया सीड या प्रोटीन व बादाम वाला दूध। ये सभी मिलकर आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाते है और साथ ही साथ शरीर को ऊर्जा भी देते हैं।
जिम के बैग में पुरुषों के लिए आवश्यक 10 वस्तुएं

वर्कआउट के बाद कॉफी: सुबह-सुबह वर्कआउट करने के बाद तुंरत एनर्जी पाने के लिए एक कप कॉफी पिएं। इससे आप रिलेक्स हो जाएंगे और आपको पर्याप्त न्यूट्रीशियन भी मिल जाएगा।

एक साथी खोजें: सुबह के वर्कआउट के दौरान कई बार आलस्य भी आता है, इसलिए आप एक साथी बना लें जो आपके साथ ही वर्कआउट करें और आप दोनों एक-दूसरे के सहारे से वर्कआउट करें। इससे आप दोनों को ही आलस्य हीं आएगा और अच्छा समय गुजरेगा।

सुबह-सुबह ही जागें: अगर आप वर्कआउट करने में बारे में विचार कर रहे हैं तो कतई भी आलस्य न करें और सुबह ही जाग जाएं। दो-चार दिन आपको दिक्कत होगी लेकिन उसके बाद यह आपके रूटीन में शामिल हो जाएगा। जागने के लिए आप अलार्म लगाकर रखें।

एक अच्छा वार्मअप: वर्कआउट शुरू करने से पहले वॉर्मअप करना बहुत जरूरी होता है, इससे आपके नर्वस सिस्टम को वर्कआउट करने के लिए तैयारी करने का समय मिल जाता है और अचानक से शरीर को थकान महसूस नहीं होती है। आप ज्यादा समय तक वर्कआउट भी कर सकते हैं। वार्मअप करने से शरीर को शुरूआत में गर्मी मिलती है और उसके बाद बॉडी मूव ऑन हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
