Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
मस्से/गांठ के लिए घरेलू उपचार
आजकल छोटे से लेकर जवान लोगों के बीच शरीर पर मस्से/ गांठ का निकलना एक समस्या बन गया है। यह शरीर में ह्यूमन पापिल्लोमा वायरस से बनता है जो कि नुकसानदायक नहीं होते है लेकिन ये सारे शरीर में फैल जाते है और शरीर के किसी भी अंग में निकलकर सुंदरता बिगाड़ सकते है। त्वचा, मुंह, गुप्तांग, रेक्टल एरिया कहीं भी ये निकल सकते है।
इन्हे स्कीन ट्यूमर के नाम से भी जाना जाता है। ये कई प्रकार के होते है जैसे- स्कीन ट्यूमर, फ्लैट ट्यूमर और गुपतांग ट्यूमर आदि। ये त्वचा पर खुरदुरे रूप में निकलते है। कई बार त्वचा पर असमान वृद्धि के कारण भी ये निकल आते है। इनका घरेलू उपचार संभव है जोकि निम्म प्रकार है :
कैसे हटाएं खूबसूरत चेहरे से बदसूरत तिल

1) अलसी के बीज
अलसी के बीजों का लेप तैयार कर लें। इसमें अलसी का तेल और शहद भी मिलाएं और फिर इसे वॉर्ट पर लगा लें और पट्टी बांध लें। हर दिन ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

2) लहसुन
लहसुन की कलियों को छीलकर उन्हे कूट लें और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ऐसा दिन में कई बार करें, इससे मस्सों से राहत मिलेगी।

3) अनानास
ताजा कटा हुआ अनानास लें और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। दिन में इसे कई बार लगाने से राहत मिलती है।

4) अंजीर
अंजीर के ताजे जूस को लें और इसे लगाएं। यह वॉर्ट को ट्रीट करने का बेहतरीन तरीका है।

5) प्याज
प्याज के पीस को रात भर सिरके में भीगा रहने दें। सुबह उठकर इसे उस जगह पर लगा लें और पट्टी बांध लें।

6) कपूर का तेल
कपूर का तेल इसमें काफी लाभप्रद होता है। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है।

7) चाक या आलू
चाक के टुकड़ें को या फिर कच्चे आलू के टुकड़े को पीस कर इसमें लगाएं तो आराम मिलेगा। इससे वॉर्ट हटने की उम्मीद ज्यादा रहती है।

8) कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल से दिन में दो से तीन बार मसाज करने से भी मस्से या गांठ में आराम मिलती है और बिना दाग-धब्बे के वह दूर हो जाते है।

9) टी ट्री ऑयल
प्रभावित हिस्से में टी ट्री ऑयल लगाने से भी आराम मिलता है। इससे वॉर्ट्स दूर हो जाते है।

10) एप्पल साइडर सिरका
सबसे पहले प्रभावित हिस्से को गर्म पानी से धोएं। 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद, इस पर साइडर सिरका को रूई की बॉल से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में उस हिस्से को साफ पानी से धो लें।

11) केला
एक केला लें। उसे छीलकर उसका गुदा निकल लें और संक्रमित जगह पर लगा दें। 12 से 24 घंटे क लगातार लगाते रहें, आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
