Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंह से आने वाली लहसुन की महक से कैसे पाएं छुटकारा
लहसुन बैक्टीरिया और फंगस को मारता है और हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह विटामिन सी, विटामिन बी6, सेलेनियम और मैग्नेशियम का बेहतरीन स्रोत है। ये सभी हमें सेहतमंद रखने के लिए काफी जरूरी होते हैं। ऐसे में अगर आप सिर्फ और सिर्फ इसके बदबू के कारण इससे दूर रहते हैं तो आपका यह फैसला कहीं से भी उचित नहीं है। इसके बजाय आपको इसे खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू से निजात पाने के विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
इन 10 तरीके से करें जीभ की सफाई
ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप लहसुन खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू को रोक सकते हैं। सबसे आसान तरीका यह है कि आप कुछ ऐसा खा लें जिसमें कड़ा मिंट फ्लेवर हो। मिंट एक तरह का फ्रेशनर है और इसकी सुगंध भी काफी अच्छी होती है। इससे लहसुन का महक बेअसर हो सकता है। इसके अलावा आप खाना बनाने के दौरान इसमें नींबू, गाजर और मशरूम को मिलाकर लहसुन की महक को खत्म कर सकते हैं। लहसुन के 15 स्वास्थ्य लाभ

1. मिंट
ताजा अजवायन को चबाने, मिंटी टी और मिंट की पत्ती आपके मुंह से आने वाली लहसुन और प्याज के महक को हटाने में मददगार साबित होगी।

2. वेजटेबल
नींबू, गाजर और मशरूम भी लहसुन की महक को खत्म करने में मदद करता है। लहसुन युक्त भोजन के बाद मुंह से आने वाली महक से निजात पाने के लिए आप इन वेजटेबल का सेवन कर सकते हैं।

3. ओरल हाइजीन
बेहतर सुगंध के लिए अच्छा हाइजीन सबसे बेहतर विकल्प है। अपने दांत को सावधानीपूर्वक फ्लॉस करें। अपने दांत और जीभ की अच्छे से सफाई करें ताकि लहसुन की बदबू रात में आपके सांसों को खराब न करे। इंसान की जीभ 80 से 90 प्रतिशत जर्म के लिए जिम्मदार होती है।

4. नींबू का रस
खाने के बाद लहसुन की बदबू से निपटने का यह सबसे अच्छा तरीका है। नींबू क्लेंजर की तरह काम करता है और इसमें मौजूद साइट्रस लहसुन की बदबू को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही खाने के बाद नींबू का रस पीने से पाचन में भी बेहतर बनता है।

5. सरसों
इस खट्टी चटनी से मुंह से आने वाली लहसुन की बदबू पूरी तरह से खत्म हो जाती है। एक चम्मच सरसों लेकर एक मिनट तक चबाएं और फिर थूक दें। इसके बाद आधा चम्मच सरसों लेकर इसे खा जाएं। लहसुन की महक पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

6. तरल पदार्थ
नियमित रूप से ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें। यहां तक कि पर्याप्त मात्रा में सादा पानी पीने से भी सांसों की बदबू और लहसुन के महक से छुटकारा मिलेगा।

7. शराब
अगर आप नियमित रूप से शराब पीते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वोदका को लहसुन की बदबू दूर करने के लिए जाना जाता है। शराब मुंह के बैक्टीरिया को मार देता है, जिससे सांसों में बदबू नहीं आती है। वैसे वोदका अच्छा होता है क्योंकि इसका स्वाद ज्यादा समय तक नहीं रहता है।

8. माउथवॉश
लहसुन की महक को दूर करने में सामान्य रूप से ब्रश करना और ओरल हाइजीन को अपनाना काफी अच्छा रहता है। साथ ही आप कड़े फ्लेवर वाले माउथवॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सोने से पहले माउथवॉश करना और सुबह ब्रश करने के बाद माउथवॉश के इस्तेमाल से आपकी सांसें लंबे समय तक तरोताजा बनी रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
