Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
क्या शुगर फ्री ड्रिंक स्वास्थ्य के लिये अच्छी है?
आजकल मार्केट में डायबटीज मरीजों को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने के कई सुगर फ्री प्रोडक्ट आते है जिनमें सुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा पापुलर है लेकिन इनमें कैलारी की मात्रा ज्यादा होती है। बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि इन्हे साधारण ड्रिंक से ज्यादा बेहतर माना जाता है। लेकिन क्या सुगर फ्री ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। क्या इन्हे पीने से बॉडी को पोषक तत्व मिलते है। इस मामले में कई बार विचार किया जा चुका है। कई लोगों का मानना है कि सुगर फ्री ड्रिंक, रेगुलर ड्रिंक की अपेक्षा अच्छी होती है क्योंकि इसमें कैलारी और वसा न के बराबर होता है। लेकिन वास्तव में इन्हे स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर नहीं माना जाता है।
मधुमेह रोगियों के लिये हेल्दी पेय
अगर आपको सुगर फ्री ड्रिंक पीने की आदत है तो इस लत को कम कर दें और धीरे-धीरे बंद कर दें। इससे आपकी बॉडी को एक्ट्रा कैलोरी नहीं मिलेगी और वसा भी कम होगा। इस आर्टिकल में कुछ प्वाइंट्स बताएं जा रहे है कि आखिर सुगर फ्री डिंक स्वास्थ्यवर्धक क्यूं नहीं है।

1) दांतों का खराब कर सकती है : सुगर फ्री ड्रिंक पीने से दांत खराब हो सकते है क्योंकि इसमें एसिड की थोड़ी सी मात्रा मिली होती है और काफी प्रिजरवेटिव भी मिले होते है जो दांतों को खराब कर देते है। सुगर फ्री डिंक में एसिड को फ्लेवर के लिए डाला जाता है जो दांतों में बैक्टीरिया को पनपने देता है, इससे दांतों में सड़न होती है और दांत में कीड़े भी लग जाते है या दांत गल जाते है। इसे पीने से मुंह में बनने वाली लार में भी एसिड की ज्यादा मात्रा बनती है। इससे साबित होता है कि सुगर फ्री ड्रिंक, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।
2) गैसट्रिक प्राब्लम : सुगर फ्री डिंक में कार्बनडाई ऑक्साइड, एसिड, एडिक्टिव्स, प्रीर्जवेटिव्स, आर्टिफिशियल स्वीटनर आदि होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि इन सभी पदार्थो से पेट में गैस की समस्या पैदा होती है। कई बार इसके चलते डिहाईड्रेशन, सर्दी-जुकाम आदि की समस्या भी हो जाती है और काफी कमजोरी आती है। सुगर फ्री डिंक, नियमित ड्रिंक से बेहतर हो सकती है लेकिन स्वास्थ्यवर्धक नहीं।
3) वजन घटाना : कम कैलोरी वाली ड्रिंक को पीने से वजन भी काफी कम होता है। अगर आप दुबले-पतले और कमजोर है तो सुगर फ्री ड्रिंक का सेवन करने से बचें वरना आपका वजन बढ़ने की बजाय घट जाएगा। कई लोग सोचते है कि सुगर फ्री ड्रिंक पीने से उनकी हेल्थ अच्छी होगी लेकिन इसका उल्टा हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
