Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
युवा पुरुषों में बढ़ रही जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां
(आईएएनएस)| मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां भारत के महानगरों के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को गिरफ्त में ले रही हैं। सोमवार को विश्व पुरुष स्वास्थ्य सप्ताह के मौके पर जारी सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। 9-15 जून के दौरान 38,966 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 56.81 फीसदी में मधुमेह का स्तर उच्च पाया गया।
41.48 फीसदी से ज्यादा नमूने 20-40 साल के बीच की उम्र के थे, जो मधुमेह से प्रभावित हो रही युवा आबादी की बढ़ती प्रवृत्ति का संकेत है। मानसून के 10 सबसे आम रोग

पुरुषों के अन्य 35,886 नमूनों में पाया गया कि 8.21 फीसदी में कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च है, जबकि इसी उम्र के 23.01 फीसदी में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़त पर है। यह सर्वेक्षण मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर द्वारा किया गया।
सबसे बड़ी बात है कि मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल स्तर दोनों के ही मरीजों में अन्य रोगों के अलावा हृदय रोग होने की आशंका सबसे ज्यादा होती है। अध्ययन बताता है कि नियमित जांच के अलावा, लोगों को बचाव के तरीकों पर भी ध्यान देना चाहिए, जिसमें मोटापा कम करना, शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना, खाने में नमक कम लेना शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications