Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सुपर फिट रहने के लिए करें इनका सेवन
फिट शरीर अच्छे सेहत की निशानी है। फिट शरीर के लिए भोजन के साथ—साथ लाइफस्टाइल का भी काफी महत्वपूर्ण है। एक और सबसे जरूरी बात है एक्सरसाइज। एक फिट शरीर के लिए फिट दिमाग भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।
आइए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स देते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे और आपकी उम्र भी लंबी होगी। इसमें भोजन, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज शामिल है।

त्वचा को जवान रखने के लिए सीफूड
सीफूड में प्रोटीन, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि कोलाजन और मसल्स को पोषण प्रदान कर इसे मुलायम रखता है। सप्ताह में तीन बार मछली खाने से त्वचा की झुर्रियां 30 प्रतिशत तक कम हो जाती है। सैमन मछली अस्ताजेंथीन से भरपूर होती है। यह एक एंटीआक्सीडेंट है जो फाइन लाइन और झुर्रियों को खत्म करता है।

तनाव दूर करने के लिए ग्रीन टी
ग्रीन टी मस्तिष्क को ब्लड सूगर का इस्तेमाल ईंधन के रूप में करने में मदद करता है। साथ ही यह ऊर्जा देने वाले हार्मोन एंडार्फिन के उत्पादन को भी प्रेरित करता है। इसलिए अगली बार जब आप कमजोरी महसूस करें तो ग्रीन टी जरूर पीएं।

मजबूत दिल के लिए अखरोट
कार्डियोलाजिस्ट कहते हैं कि हार्ट अटैक के खतरे को 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए हर दिन पांच से छह अखरोट खाना चाहिए। साथ ही इससे आपकी उम्र तीन साल और बढ़ जाएगी। अखरोट अर्टरी का उपचार करने वाले मोनोसैचुरेटेड फैट का बड़ा प्राकृतिक स्रोत है।

अच्छी याददाश्त के लिए हल्दी
विशेषज्ञ मानते हैं कि अपने आहार में हल्दी को शामिल कर याददाश्त को 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसा हल्दी में पाए जाने वाले कुरकुमिन के कारण होता है। यह मस्तिष्क को पोषण देने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट है।

सांस लेकर कम करें तनाव
तनाव और चिंता को कम करने के लिए जोर की सांस लें। नाक से छह बार धीरे-धीरे और गहराई से सांस लें। अपने पेट को फैलने दें। इसके बाद धीरे-धीरे मुंह से सात बार सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक कि आप अच्छा महसूस न करे लगें।

सोने से मिले दर्द से आराम
क्या आपको नियमित रूप से सिरदर्द, पीठ दर्द, जोड़ों के दर्द और दूसरे तरह के दर्द रहते हैं? आप चिंता बिल्कुल न करें और सोने की कोशिश करें। शोध से पता चला है कि ज्यादा सोने से आपकी समस्या एक महीने में आधी हो जाएगी। सोने से हार्मोन का स्राव तेजी से होता है जो इंफ्लामैशन को कम करता है और क्षतिग्रस्त टिशू को जल्दी से ठीक करता है।

ब्लडप्रेशर के लिए दालचीनी
शोध से पता चला है कि हर दिन अपने आहार में आधा चम्मच दालचीनी लेने से ब्लड सूगर 29 प्रतिशत से ज्यादा नियंत्रित होता है। यह छोटी आंत में कार्ब के एब्जार्पशन को धीमा कर देता है।

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए सब्जियां
बीमारी को रोकने के लिए आप साग सब्जियों का सेवन करें। गाजर, मिर्च और भिंडी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अलग-अलग रंगों की सब्जियां अच्छी रहती है। पौधे का पिग्मेंट श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखता है और वाइरस को आक्रमण का मौका नहीं मिलता है। साथ ही यह बीमारी से लड़ने वाले इम्युन सेल का भी निर्माण करता है।

वाइरस को माने के लिए शहद
बिना पाश्चरीकृत शहद में एंटीबायोटिक और हीलिंग एंजाइम बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से आपकी बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी। साथ ही शहद उन वाइरस को भी मारता है जो साइनस इंफैक्शन और ठंड से होने वाली दूसरी समस्याएं पैदा करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
