Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
जोड़ों को मजबूत बनाने के टिप्स
एक जाने-माने हड्डी सर्जन का कहना है कि अमेरिकी या ब्रिटिश लोगों की तुलना में भारतीय लोगों की हड्डियां पारंपरिक रूप से कमजोर और विकृत होती हैं और भारतीयों में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी विकार) होने का खतरा अधिक रहता है। लोगों की उम्र बढ़ते बढ़ते उनकी हड्डियां भी कमजोर और दर्द देने लग जाती हैं।
लेकिन हड्डी का रोग बुढापे में ही नहीं बल्कि काफी लोगों को जवानी में भी होने लग गया है। अगर आप ठीक से खाएं-पियेगें नहीं और व्यायाम नहीं करेगें तो आपके भी जोड़ों में दर्द होना शुरु हो जाएगा। इसलिये सही प्रकार के आहार और व्यायाम का अपने जीवन में शामिल करना अति आवश्यक है। आइये जानते हैं कुछ आसान से टिप्स जिनकी मदद से आप अपने जोड़ों को मजबूत बना सकते हैं। मजबूत हड्डी पाने के लिये 10 टिप्स

अपना वजन कम करें
अगर आप ओवर वेट हैं तो आप जान बूझ कर अपनी टांगों पर भार डाल रहे हैं। इसलिये अपने जोड़ों पर भार कम करने के लिये अपना वजन कम करें।

रोजाना वॉक पर जाएं
आप आलसी बिल्कुल भी नहीं हो सकते। अगर आप चले-फिरेगें नहीं तो आपके जोड़ एक ही जगह पर जकड़ जाएंगे। इसलिये रोजाना व्यायाम करें।

खूब सारा कैल्शियम खाएं
हड्डी को मजबूत बनाने के लिये कैल्शियम का सेवन करना जरुरी है। दूध और दूध से बने प्रोडक्ट खाएं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां भी जोड़ों को मजबूत बनाते हैं।

विटामिन डी वाले आहार
बिना विटामिन डी लिये शरीर कैल्शियम को नहीं सोखता। इसलिये अंडे और सूरज की धूप जरुर सेकें।

ओवर एक्सरसाइज ना करें
जिम में क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिये। इससे जोड़ तथा लीगामेंट कमजोर पड़ जाते हैं।

पोजिशन बदलते रहें
लंबे समय तक एक ही पोजिशन में ना तो बैठे रहें और ना ही खडे़ रहें। बीच बीच में अपनी पोजिशन बदलते रहें।

धूम्रपान बंद करें
ज्यादा धूम्रपान करने से विटामिन डी और कैल्शियम का अवशोषण अच्छी प्रकार से नहीं हो पाता। इसलिये ज्यादातर स्मोकर्स की हड्डियां कमजोर ही होती हैं।

अच्छा वसा खाइये
ओमेगा 3 फैटी एसिड खाने से जोड़ों के बीच में लुब्रिकेशन बना रहता है, जिससे जोड़ आपस में घिसते नहीं हैं। इसलिये अपने खाने में ऐसी चीज़े शामिल कीजिये जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड हो।

सही प्रकार के जूते पहनें
गलत ढंग के जूते पहनने से जोड़ आपस में घिसते जाते हैं। इसलिये हाई हील ना पहन कर सही फिटिंग वाले जूते पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
