Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
गर्म पानी पीने के 9 बडे़ फायदे

पानी अमृत है, हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी पाया जाता है। यही नहीं पानी हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनता है साथ ही हमे कई सारी बिमारियों से भी दूर रखता है। कहा जाता है कि कई सारी रोज़मरा की छोटी छोटी बिमारियों का इलाज हम पानी पीके से कर सकते हैं।
वैज्ञानिक मानते है कि गर्म पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर हो जाते हैं। सुबह खाली पेट व रात को खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कते खत्म हो जाती है व कब्ज और गैस जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। तो आईये जाने हम ऐसे ही कुछ और गर्म पानी पीने के फ़ायदे के बारे में -

गले और नाक के कन्जेस्चन से आराम दिलाये
ठण्ड में अक्सर देखा गया है कि लोग गले की समस्या से परेशान रहते हैं। जिससे आगे चल कर खासी और खराश जैसी परेशानियाँ का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए गर्म पानी पिए और गर्म पानी से ही गरारा भी करें।

शरीर के विषैले तत्व को बाहर करे
गर्म पानी पीने से शरीर से हर तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। क्योंकि गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे पसीना निकलता है। और अगर आप उसी गर्म पानी में नींबू डाल लें तो वह और फ़ायदा करेगा।

मुँहासे और पिंपल्स
लड़कियों में मुँहासे और पिंपल्स की समस्या आम बात है लेकिन आज कल तो यह परेशानी लड़कों में भी देखी गयी है। इससे बचने के लिए रोज़ सुबह खली पेट एक गिलास गर्म पानी पिए।

बालों के लिए फायदेमंद
गर्म पानी बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनता है साथी नए बालों को भी उगने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है
अगर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है तो आपको कई सारी बीमारियाँ घेर सकती हैं। इसे बचने के लिए गर्म पानी पियें यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनता साथी कई सारे रोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है।

पेट साफ़ रखने के लिए
गर्म पानी ऐसे तो बहुत सारे फायदे देता है लेकिन इनसब में सबसे ज्यादा फ़ायदा हमारे पाचन तंत्र को मिलता है। गर्म पानी पीने से आंतों में जमा मल आसानी से निकल जाता है। जिससे आपका पेट साफ़ रहता है। और अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो यह उसे भी आराम दिलाता है।

वजन कम करे
वजन कम करना है तो गर्म पानी पियें। हम सब चाहते है कि हम फिट रहें लेकिन इसके लिए व्यायाम नहीं करना चाहते हैं। तो ठीक है फिर रोज़ सुबह खली पेट गर्म पानी पिए। यह आपके शरीर से अनचाह फैट निकल देगा और आपको एक खूबसूरत शरीर मिलेगा।

मासिक धर्म के दर्द से राहत
लड़कियों को पीरियड्स के दौरान अगर पेट दर्द हो तो ऐसे में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से राहत मिलती है। दरअसल इस दौरान होने वाले पैन में मसल्स में जो खिंचाव होता है उसे गर्म पानी रिलैक्स कर देता है।

उम्र घटाए
विषैले पदार्थों का आपके शरीर से निकलना बहुत जरुरी है, क्योंकि यह आपको जल्दी बूढ़ा बनता है। सुबह गर्म पानी पीने से आपकी त्वचा की झुर्रिया काम होती है साथी ही पेट भी साफ़ रहता है।



Click it and Unblock the Notifications