Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
पुरुषों के लिये योगा करने का फायदा
आज-कल अकसन पुरुषों को जिम में घंटो पसीना बहाते हुए देखा जाता है। कुछ पुरुष तो समय के इतने पक्के होते हैं कि वह हफ्तों के सातो दिन मासपेशियां बनाने के लिये तैयार रहते हैं। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो पार्क में कसरत और योग करने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पुरुष सोंचते हैं कि जिम में जा कर ट्रेडमिल पर एक घंटा दौड़ लेने से और कुछ देर मासपेशियां बना लेने से वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। मगर ऐसा सोंचना पूरी तरह से गलत है।
आज पांच में से केवल एक आदमी योग करने पर विश्वास रखता है। मगर दोस्तो योग करने के अपने अद्भुत फायदे हैं। जो योग करता है उसे कभी भी किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती और जो बीमारी उसे पहले से लग चुकी है, वह भी नियमित योग करने से ठीक हो जाती है। पुरुषों के लिये योग हर तरह से फायदेमंद हो सकता है। आइये जानते हैं उनके बारे में। पुरूष प्रजनन क्षमता

पुरुषों के लिये योगा करने का फायदा
1. शरीर की ऊर्जा बढाए
जिम की तरह योग करने से आपके शरीर की पूरी एनर्जी बरबाद नहीं होती बल्कि यह इंसान को एनर्जी से भर देता है और उसे और भी ज्यादा एलर्ट बनाता है।
2. मांसपेशियों का दर्द मिटाए
जब जिम में वर्कआउट करने पर मासपेशियां थक जाती हैं तो उनमें लैक्टिक एसिड बनने लगता है, जिससे कि उसमें दर्द होना शुरु हो जाता है। मगर योगा करने से शरीर में कड़ापन नहीं रहता और ना ही दर्द होता है। योगा से ठीक होने वाली दस बीमारियां
3. लचीलापन लाए
ऐसे कई योगा पोज हैं, जिन्हें करने से शरीर का लचीलापन बढता है। अगर आपका शरीर लचीला है तो इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
4. बेडरूम में फायदा
लचीलापन, बढी हुई एनर्जी और मजबूत मासपेशियां किसी भी आदमी को बेडरूम में एक्टिव बना सकती हैं। अपी जननेन्द्रियाँ को जगाने के लिये गरूणआसान करें क्योंकि इससे ताजी ऑक्सीजन शरीर में प्रवेश करती है और आपको शक्ति देती है।
5. दिमाग को बैलेंस करे
योगा दिमाग में शांति भर कर उसे सही काम पर फोकस करने की शक्ति देता है। इसे करने के बाद आप शांत महसूस करेगें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
