Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
लंच करने के बाद नहीं करनी चाहिये ये सब चीज़ें...
क्या आप एक भारी लंच करने के बाद तुरंत ठहलने के लिये निकल जाते हैं? हो सकता है आप ना जाते हों लेकिन आप जैसे बहुत से लोग ऐसा रोज करते हैं। यह एक बहुत ही हानिकारक आदत है जिसे तुरंत रोक देनी चाहिये।
एक्सपर्ट के मुताबिक हमारा पाचन तंत्र इतना मजबूत है कि आप लंच में चाहे जो कुछ भी उल्टा सीधा क्यूं ना खा लें, वह सब कुछ हजम कर लेगा। हमारा पेट खाने को अच्छी तरह से हजम कर के सारे जरुरी पोषण हमें एनर्जी के तौर पर देता है।
क्यों करना चाहिये जमीन पर बैठ कर भोजन?
पर उसी समय हमारे पेट का सिस्टम थोड़ा संवेदनशील भी है और वह उस वक्त ठीक से कार्य नहीं कर पाता जब आप उसे तकलीफ देते हैं। इसलिये दुपहर में लंच करने के बाद 15-20 मिनट तक आराम करना जरुरी बताया गया है।
आइये जानते हैं कि लंच के बाद कई लोग क्या क्या गलतियां करते हैं , जिससे उनके हाजमें पर बुरा असर पड़ता है।

दांतों को ब्रश करना
लंच करने के बाद ब्रश बिल्कुल नहीं करना चाहिये। अगर आपने कोई सिट्रस वाला आहार खाया है तो दांतों को ब्रश करने से दांतों की परत तुरंत उतर जाएगी, जिसे हम इनेमल कहते हैं।

बहुत ज्यादा पानी पीना
अगर आप खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे पेट की कई बीमारियां भी हो सकती हैं।

धूम्रपान करना
लंच करने के बाद शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। पर जब उसके बाद आप धूम्रपान करते हैं उसका धूंआ आराम से आपके शरीर में घुस कर फेफड़ों और किडनियों को नुकसान पहुंचाता है।

वॉक पर जाना
लंच करने के सीधे बाद वॉक पर जाने से खाने का पोषण शरीर में अच्छी तहर से नहीं समा पाता।

ड्राइविंग
खाने को पचाने के लिये बहुत सारे खून की आवश्यकता पड़ती है, जिसमें दिमाग सहायता करता है। पर अगर आप खाने के बाद ड्राइविंग करने पर अपना पूरा ध्यान लगा देगें तो आपके भोजन को पचाने के लिये दिमाग वो काम नहीं कर पाएगा।

सोना
खाने के बाद सोने से कई पाचन संबन्धित बीमारियां हो सकती हैं। इससे आपको गैस की भी समस्या हो सकती है।

चाय पीना
चाय में एक एसिड पाया जाता है जो भोजन से प्रोटीन को हमारे शरीर में पचने नहीं देता। चाय पीने से खाना भी जल्दी नहीं पचता।

नहाना
खाने के तुरंत बाद नहाने पर हाथों, पैरों अैर शरीर का ब्लड फ्लो पेट के आस पास बढ जाएगा या फिर घटने लगेगा। इससे पाचन क्रिया धीमी पड़ जाएगी और आप बीमारि भी पड़ सकते हैं।

जिम जाना
अगर आप जिम जाते हैं तो भी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाएगा और आप ठीक तरह से खाने को पचा नहीं पाएंगें।

ना खाएं फल
फल खाने से पेट में तुरंत गैस बन जाती है और पेट फूल जाता है।

तैराकी
लंच के पहले तैराकी अच्छी है मगर बाद में करने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है। इससे मतली जैसी लगती है।

सीढियां चढ़ना
खाने के बाद सीढियां नहीं चढ़नी चाहिये क्योंकि इससे खाना पचाने वाला जूस कमजोर पड़ जाता है, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications