Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए 13 खाद्य पदार्थ
जब आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है तो कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य करे तथा आप एक स्वस्थ जीवन जी सकें।
सामान्यत: यदि किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है तो वह खारे या अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करता है ताकि इन्सुलिन का स्तर बढ़ जाए।
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपचार
इन उपचारों के अलावा अन्य कई खाद्य पदार्थ भी हैं जिन्हें लो ब्लडप्रेशर से ग्रस्त मरीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिये। आज बोल्ड स्काय लो ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहा है।
ये स्वस्थ आहार हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को हमेशा सामान्य स्तर पर रखते हैं। आइए इनके बारे में जानें।
हाई ब्लड प्रेशर को नॉमर्ल बनाने में मदद करें ये 18 आहार

पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियों में आयरन होता है जो एक महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ है। ब्लड प्रेशर के कम होने पर उसे सामान्य बनाने के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

ओट्स
ओट्स को अपने आहार में शामिल करें क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपको ऊर्जा प्रदान करता है।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट न केवल आपके हृदय के लिए बल्कि लो ब्लड प्रेशर के लिए भी एक अच्छा आहार है।

सूखे मेवे
नट्स आपकी ऊर्जा और प्रतिरोधन क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर को नियमित करते हैं अत: इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करें।

बिना चर्बी वाला मांस
ऐसे मांस का सेवन करें जिसमें चर्बी कम मात्रा में हो। जिन लोगों को लो ब्लडप्रेशर की समस्या होती है उनके लिए टर्की, चिकन और मछली जैसे पदार्थ उपयोगी होते हैं। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए सर्वोत्तम आहार है।

सब्जियां
सब्जियों में प्रोटीन और विटामिन होते हैं। बल्डप्रेशर को सामान्य बनाये रखने के लिए प्रतिदिन सब्जियां खाएं। स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में सब्जियों को शामिल करें क्योंकि ये ब्लड प्रेशर को सामान्य रखती हैं।

फल
ऐसे फल खाएं जिनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में हो। ये ऐसे फल हैं जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

काले खाद्य पदार्थ
काले अंगूर, काले खजूर आदि में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। ये सभी पदार्थ लो ब्लडप्रेशर को समान्य बनाने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इन्हें आहार में शामिल करने से ब्लड प्रेशर के साथ साथ हृदय भी स्वस्थ रहता है।

खट्टे खाद्य पदार्थ
गर्मियों में खट्टे खाद्य पदार्थ जैसे संतरे आदि स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें पानी और एसिड पाया जाता है जो लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के शरीर में ऊर्जा निर्माण में सहायक होता है।

साबुत अनाज
सफ़ेद खाद्य पदार्थों की तुलना में साबुत अनाज ज़्यादा अच्छा होता है। लो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने के लिए इनका उपयोग करना अच्छा होता है तथा ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। इन्हें आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।

लहसुन
लहसुन को अपने आहार में शामिल करें। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने में सहायक होता है। अपने भोजन में कटी हुई लहसुन डालें। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए एक अच्छा खाद्य पदार्थ है।

चुकंदर
बीटरूट में भी आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अच्छे स्वास्थ्य तथा सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए यह एक अच्छा आहार है।

जूस
ये जूस सब्जियों से बने होता है जिसमें शहद मिलाया जाता है। ब्लड प्रेशर लो होने की स्थिति में इसका सेवन लाभदायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
