Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बॉडी को डिटोक्स करने के 7 तरीके
डिटोक्सिफिकेशन (शरीर से जहरीले तत्वों को निकालना) से ना केवल रंग साफ और आँखों में चमक आती है बल्कि इससे वजन भी कम होता है, पाचन क्षमता बढ़ती है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।
READ: इन 20 तरीकों से करें अपने शरीर को डिटॉक्स
यदि आप शरीर को आराम देकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं 7 दिन में शरीर को डिटोक्स करने के तरीके जो कि सईदा किरण ज़हरा हुसैन (सर्टिफाइड होलिस्टिक न्यूट्रिश थेरापिस्ट, एसएनएचएस, सर्टिफाइड हैल्थ कोच, आईआईएन, यू.एस) द्वारा सुझावित है।

इन चीजों से करें परहेज
सिगरेट, शराब, दूध उत्पाद (केवल आधा कटोरी दही), कॉफी, चीनी, शहद, कृत्रिम मिठास वाले उत्पाद, जौ,ओट्स, राई, गेंहू (बेकरी उत्पाद), चाँवल, ड्राइ फ्रूट्स

खाद्य पदार्थ जिनका आपको सेवन करना है
लाल मांस (सप्ताह में दो बार), ओर्गेनिक अंडे, जैतून का तेल, नारियल का तेल, कच्चे बादाम, सीड्स, व्हाइट टी, ग्रीन टी, ब्लैक टी, ताजे फल और सब्जियां, मछली, पानी, सुबह नींबू का रस लें। यह आपके पूरे शरीर को साफ करता है और आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। आधे नींबू का रस एक कप गरम पानी में डालें और सुबह भूखे पेट इसे पिये।

व्यायाम
रोजाना 30 से 45 मिनट तक व्यायाम करें। आप वॉकिंग, योगा, दौड़ आदि कर सकते हैं या जिम जा सकते हैं। यह आप पर निर्भर है कि आप क्या करना पसंद करते हैं।

कच्चा या बिन पका खाना खाएं
इस तरह का खाना शरीर के लिए अच्छा है और इसमें समय भी बचता है। इसके अलावा इसमें एंजाइम और पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य
जब आप बॉडी डिटोक्स कर रहे हैं तो थोड़ा मेंटल डिटोक्स भी करें। दिमाग को शांत रखते हुये रोजाना 15 मिनट तक ध्यान करें। यदि आपको ध्यान करना नहीं आता है तो आप गहरी साँसे लें।

तरल पदार्थ ज्यादा पिये
रोजाना कम से कम 3 लीटर पेय पदार्थों का सेवन करें। इससे किडनी का डिटोक्सिफिकेशन होगा लसीला को मूव करने में मदद मिलेगी। आप हर्बल डिटोक्स टी, ताजे फलों का जूस और फिल्टर्ड पानी पी सकते हैं।

अच्छी तरह चबा कर खाएं
खाने को निगलने की बजाय अच्छी तरह चबाएँ। इससे पाचन क्षमता बढ़ेगी और ओवर इटिंग पर भी अंकुश लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
