Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस में 8 घंटे की नौकरी करने वाले अपनाएं ये हेल्दी आदतें
आप अपने ऑफिस में 6 से 8 घंटे बिताते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ऑफिस में काम करने वालों की खाने की आदतें बहुत ही खराब होती हैं? अपने खाने की बुरी अदात को बाय बाय कीजिये नहीं तो आप जल्दी ही डायबिटीज या हृदयघात के शिकार हो सकते हैं। खाने पीने की अनियमित आदतों और कंप्यूटर के सामने या फिर दफ्तर में लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहने की वजह से देश में मधुमेह के रोगियों की संख्या बढती जा रही है।
READ: सुबह खाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट

रोज सुबह ऑफिस आने से पहले आपको ब्रेकफास्ट करने की आदत डालनी होगी। रोज रोज का ब्रेकफास्ट छोड़ना धीरे धीरे आपकी तबियत खराब कर सकता है। यह दिन का सबसे अहम आहार होता है और हम इसे बड़ी आसानी से नकार देते हैं। जब बात लंच की आती है तो हम इतने भूखे होते हैं कि हम उस पर टूट पड़ते हैं। ऑफिस में कैसे डील करें टेढ़े लोगों से ?
ऑफिस में काम करने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिये जैसे-
- दिन में केवल 2 कप कॉफी ही पियें। कॉफी पीने से खूब सारा पानी पियें जिससे आपका सिस्टम कैफीन मुक्त हो जाए।
- साधारण पानी पीने से अच्छा होगा कि आप हल्का गुनगुना पानी पियें। इससे सिरदर्द, पेट की बीमारियां, पाचनतंत्र और त्वचा हाइड्रेट रहेगी।
- हमेशा घर का बना ताजा खाना ही खाएं। बाहर के खाने में आपको वो पोषण नहीं मिल पाएगा जो घर के बने खाने में होता है।
- दिनभर में खूब ज्यादा पानी पियें।
- अपने साथ में फल रखें और भूख लगने पर उसे ही खाएं।
- आप अपने साथ भुने हुए चने या सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट और अंजीर रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
