Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सुबह खाली पेट पानी पीने के जबरदस्त फायदे
सुबह खाली पेट पानी पीने के अनेको फायदे हैं। अगर आप अपनी बीमारियों को काबू में करना चाहते हैं तो रोज सुबह उठ कर ढेर सारा पानी पियें। खाली पेट पानी पीने से पेट की सारी गंदगी दूर हो जाती है और खून शुद्ध होता है जिससे आपका शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
हमारा शरीर 70% पानी से ही बना हुआ है इसलिये पानी हमारे शरीर को ठीक से चलाने के लिये कुछ हद तक जिम्मेदार भी है।
READ: गर्म पानी पीने के 9 बडे़ फायदे
क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने का चलन कहां से शुरु हुआ? यह चलन जापान के लोगों ने शुरु किया था। वहां के लोग सुबह होते ही, बिना ब्रश किये 4 गिलास पानी पी जाते हैं। इसके बाद वे आधा घंटे तक कुछ भी नहीं खाते।
READ: वॉटर थेरेपी ट्रीटमेंट और उसके लाभ
बेस्ट रिजल्ट पाने के लिये आपको सुबह उठते ही तुरंत 1.5 लीटर पानी जिसका मतलब है 5-6 गिलास पानी पीना चाहिये। पानी पीने के 1 घंटे तक कुछ भी ना खाएं। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिये कि आपने रात में शराब का सेवन ना किया हो। तो चलिये देखते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने से आपको कौन - कौन से फायदे हो सकते हैं।

त्वचा बनाए चमकदार:
कहा जाता है कि पानी आपके खून से घातक तत्वों को बाहर निकालता है जिससे त्वचा चमकदार बनती है।

नई कोशिकाएं बनें:
सुबह सबसे पहले पानी पीने से मासपेशियों और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।

मोटापा घटाए:
जब आप सुबह ठंडा पानी पीते हैं तब आपके शरीर का मैटाबॉलिज्म 24 % तक और बढ़ जाता है, जिससे आप जल्द ही वेट कम कर लेते हैं।

पेट साफ रखे:
सुबह कुछ भी खाने से पहले अगर आप पेट भर पानी पीते हैं तो आप पेट अच्छी तहर से साफ होगा जिस वजह से आपका शरीर पोषक तत्व को आसानी से ग्रहण कर पाएगा।

बीमारियां दूर करे:
पानी पीने से गले की बीमारी, मासिक धर्म, कैंसर, आंखों की बीमारी, डायरियां, पेशाब संबन्धित बीमारी, किड़नी, टीबी, गठिया, सिरदर्द और तमाम तरह की बीमारियां आपके शरीर से दूर रहेंगी।

आपकी भूख बढाए
पानी पी कर जब आपका पेट साफ हो जाता है, तब इस प्रकार से आपको भूख लगती है। इससे आपका सुबह का ब्रेकफास्ट अच्छा होता है।

खून बनाए
खाली पेट पानी पीने से रेड ब्लड सेल्स जल्दी जल्दी बढने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
