Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कौन से आहार दांतों के लिए हैं सेहतमंद?
हम अक्सर पढ़ते हैं कि ऐसा खाओ, ऐसा नहीं वरना दांत खराब हो जाएंगे। रात में मीठा खाकर सोने से दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है।
सारा दिन वादी भोजन करने से भी मसूड़ों में दर्द होने लगता है। खाने की गलत आदतें आपसे आपको दांतों को दूर कर सकती हैं इसलिए खाने की आदतों को सही रखना बेहद जरूरी है।
इसके लिए आपको टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, भारतीय भोजन में कई ऐसी खाद्य सामग्रियां है जो आपके दांतों को मजबूत बना देती हैं और उनकी सेंसटिविटी को दूर कर देती है।

1. प्याज:
प्याज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं कि शरीर से बैक्टीरिया की छुट्टी हो जाती है। प्याज से बना भोजन खाने से दांतों में कैविटी की समस्या नहीं होती है।

2. अचार:
अचार को एक मात्रा से ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है, आपको एसिडिटी या गैस की समस्या से जूझना पड़ सकता है। अचार में सिरका पड़ा होता है जिसके कारण यह दांतों में पीलापन नहीं होने देता है और जमने वाली गंदी परत को निकाल देता है।

3. तिल:
तिल का सेवन हर मायने से लाभकारी होता है। यह दांतों को स्वस्थ बनाता है और मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा, तिल, दांतों से प्लॉक को दूर कर देता है।

4. मेवा:
मेवा, स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होती है। इसे शरीर के लिए वरदान माना जाता है। यह दांतों में नहीं चिपकती है लेकिन इसमें पड़ी प्राकृतिक मिठास को दांतों में रहने वाले बैक्टीरिया खाते है और एसिड को स्त्रावित करते हैं। इसलिए, ज्यादा मात्रा में मेवा का सेवन भी न करें।

5.करी:
भारतीय खाने में करी को बनाना सबसे अह्म होता है। इसमें ढ़ेर सारे मसाले डाले जाते हैं और गर्मागर्म खाया जाता है। यह एसिड का निर्माण करता है जिससे दांतों के बैक्टीरिया मर जाते हैं। लेकिन याद रहें कि इसके सेवन के बाद यह दांतों के बीच फंसी न रह जाएं, वरना सड़न होने का डर भी रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
