Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बिना एनर्जी ड्रिंक पिये, ऐसे बढ़ाएं अपना एनर्जी का लेवल
आलस और थकावट आज कल आम बात हो गयी है, और इससे बचने के लिए हम अक्सर कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स और दूसरी एनर्जी ड्रिंक्स पी लेते हैं। लेकिन इन्हें लंबे समय तक पीने से हमे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने लगाती हैं।
Flipkart Coupons: Grab Up to 90% Off On Products Hurry
क्योंकि इनमें पाये जाने वाला कैफीन हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। कैफीन कुछ समय के लिए आपके दिमाग को सचेत कर देता है, लेकिन जब कैफीन का असर खत्म होता है तो आप फिर से थकावट महसूस करने लगते हैं।
READ: पांच एनर्जी फूड जो आपकी शक्ति बढ़ाए
कैफीन को जितना जल्दी हो सके आप अपने खाने पीने की चीज़ों से दूर कर दें। आपको ऐसा प्राकृतिक आहार खाना चाहिए जिसमें कैफीन की मात्रा ना के बराबर हो और जो आपको पूरा दिन ऊर्जावान भी रखें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहें हैं।

बादाम
बादाम में कैल्शियम, मैगनीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन पाया जाता है जो आपके शरीर को पूरा दिन ऊर्जावान रखता है। एक मुट्ठी बादाम रोज़ खाने से आपका दिमाग तेज़ होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

हुमस
हुमस काबुली चने की चटनी को कहते हैं, इसमें आप कच्ची सब्ज़ियाँ मिला के खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपके दिमाग को ऊर्जा देते हैं।

पालक
पालक में आयरन के अलावा और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो हमे पूरा दिन ऊर्जावान रखने के लिए काफी हैं। आप पालक का सलाद या सूप बना के पी सकते हैं।

केला
केले में पोटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जो सुस्ती और थकान को दूर रखती है। केले में विटामिन बी -6 भी होता है जो आपके ऊर्जा के स्तर को बनाये रखता है और कान्सन्ट्रैशन को भी बढ़ता है।

पानी की कमी ना होने दें
पानी की कमी से नींद आना, थकावट लगना और कमज़ोरी महसूस होती है। अपने काम के बीच में आप पानी पीना भूल जाते हैं, जिसके चलते आपको सर में दर्द और थकान लगने लगती है। इसलिए खूब पानी पीयें।

सेब
सेब में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है जो आपके शरीर को ऊर्जावान रखता है।

बीच बीच में खड़ें हो जाएं
अगर आप पूरे दिन कंप्यूटर पर काम करते हैं तो थोड़ी थोड़ी देर में खड़े होजाएं और इधर उधर चालें फिरें। इससे आपको नींद नहीं आएगी और आपका मन काम में भी लगेगा। लंबे समय तक बिना हिले एक जगह पर बैठे रहने से आपका स्वास्थ भी ख़राब हो सकता है।

गाने सुनें
काम से ब्रेक लें और कुछ अच्छे गाने सुने। इससे आपका मूड अच्छा हो जायेगा और आप के अंदर ऊर्जा आएगी। गाना सुने से दिमाग में डोपामाइन नाम का रसायन बनता है जो आपको खुश रखता है साथी ही थकान को भी दूर भगाता है।

धूप में घूमे
सूर्य की रोशनी में जाने से सेरोटोनिन नामक रसायन आपके दिमाग में बनता है, जो थकान और आलस्य को भी दूर रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
