Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सुबह पेट ठीक से साफ न हो तो अपनाएं ये तरीके
आज कल जिधर भी देखो उसी को पेट की समस्या रहती है। किसी को कब्ज रहता है तो किसी का पेट सुबह ठीक से साफ नहीं हो पाता। यदि आपके शरीर से गंदे पदार्थ समय से नहीं निकल पाते तो यह आपके पूरे शरीर के लिये घातक साबित हो सकता है।
कब्ज से छुटकारा पाने के 15 घरेलू उपचार
अगर पेट साफ रहता है तो समझिये कि आपकी पूरी हेल्थ बढियां रहेगी। पेट को साफ रखने में स्वस्थ आहार और व्यायाम भी काफी फायदेमंद रखते हैं। पेट की समस्या को ठीक करने के लिये अपनी दिनचर्या भी ठीक कीजिये।
खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे
सुबह उठते ही अगर आपको टॉयलेट जाने की आवश्यकता न महसूस हो तो, आपको अपनी डाइट और दिनचर्या में में काफी कुछ बदलने की आवश्यकता है। आइये जाने क्या हैं वे तरीके जिससे आपका पेट सुबह ठीक से साफ रह सकता है।

एलो वेरा
आप जैसे ही सुबह उठें, वैसे ही एक गिलास पानी में थोड़ा सा एलोवेरा का जैल मिक्स कर लें। इसे पीने से आपका पेट बिल्कुल ठीक रहेगा।

मुनक्का
मुनक्के में काफी सारा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे जरुर खाएं जिससे पेट साफ रहे।

मिर्च
बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिये। इसकी जगह पर आपको साबुत मिर्च का सेवन करना चाहिये।

पानी
प्रतिदिन सुबह एक गिलास कुनकुना पानी अवश्य पिएं।

सेब
आपको सेब नियमित रूप से खाना चाहिये क्योंकि इसमें एक प्रकार का तत्व पाया जाता है जो कि आपके पेट को सुबह अच्छे से साफ कर देगा।

रेगुलर वर्कआउट
रेगुलर एक्सरसाइज़ करने से पाचन क्रिया हमेशा दुरुस्त बनी रहेगी। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।

दही
दही आपके पेट को अच्छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। दही को रात में खाएं जिससे सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाए।

नींद
क्या आप को इस बात का कभी एहसास हुआ है कि जिन दिनों आपकी नींद अच्छे से पूरी नहीं होती, उस दौरान आपका पेट भी अच्छे से साफ नहीं होता? इसका जवाब है कि आपको नियमित रूप से नींद पूरी करनी चाहिये।

तनाव से रहें दूर
बहुत ज्यादा तनाव लेने से भी पेट की समस्या पैदा होती है। अगर पेट साफ ना हो तो तनाव से दूरी बना लें।

कॉफी कम पियें
कैफीन के अधिक सेवन से पेट की समस्या पैदा होती है, जिससे पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications