Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
गर्दन का फैट कम करने के 5 सिंपल तरीके
क्या आपनी गर्दन के आस-पास की बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं? क्या इससे आपका चेहरा देखने में और भी ज्यादा भारी लगने लगा है? बदलती हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं सामने दिखाई देनी शुरु हो गई हैं। अगर आपकी गर्दन के आस - पास भारी मात्रा में चर्बी जमी हुई है तो उसका निवारण है कि आप नियमित रूप से गदर्न की एक्सरसाइज करें और खाने में कुछ परिवर्तन करें। इसका कोई शार्टकट नहीं है और इसमें काफी समय लगता है, पर इसका रिजल्ट आपको जरुर देखने को मिलेगा।

खान-पान में परिर्वतन करें
अपने आहार में खूब सारा बिना चर्बी का मीट, सब्जियां, डेयरी, साबुत अनाज, फल आदि नियमित शामिल करें। अपना खाना थोड़ी थोड़ी देर में खाइये।

खूब पानी पियें
पानी पीने से आपकी त्वचा लचीली बनेगी और वह लटकेगी नहीं। पानी के साथ बिना शक्कर मिला हुआ जूस पियें। कॉफी, शराब और सोडा से दूरी बनाएं।

बिना चर्बी का मीट खाएं
रेड मीट और बीफ को एक दम ना खाएं क्योंकि इनमें भारी मात्रा में चर्बी शामिल होती है। चिकन और मछली खाइये क्योंकि इनमें काफी प्रोटीन होता है, जो कि मासपेशियां बनाने में मददगार होती हैं। फैट की जगह पर प्रोटीन खाइये। साथ ही नमक का सेवन कम करें जिससे शरीर में पानी ना जमा हो नहीं तो वेट जल्दी कम नहीं होगा।

संतृप्त वसा ना खाएं
संतृप्त वसा शरीर को और वजह बढाने का काम करता है। यह शरीर को किसी भी प्रकार का पोषण नहीं प्रदान करता। इससे दूर रहने का अच्छा तरीका है कि आप पैकेट वाले आहार या फिर फास्ट फूड ना खाएं।

झुक कर ना बैठें
आपके बैठने का तरीका भी गर्दन पर चर्बी बढ़ाने के लिये जिम्मेदार है। इसलिये बैठते वक्त गर्दन नहीं झुकानी चाहिये क्योंकि इससे मासपेशियां कमजोर बन जाती हैं और चर्बी में तबदील हो जाती हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि हमें हमेशा गर्दन सीधे कर के बैठना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
