Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पढ़ें: यौन संचारित रोगों को रोकने के आसान उपाय
यौन संचारित बीमारियाँ जिन्हें सामान्यतः सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) के नाम से जाना जाता है। ये संक्रामक बीमारियाँ हैं जो कि एक दूसरे के अंतरंग संपर्क में आने से फैलती हैं।
ये बीमारियाँ किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती हैं, लेकिन सेक्सुयली एक्टिव लोगों में इनके होने का ज्यादा खतरा रहता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि सेक्सुयल ट्रांसमिटेड डीजीज को फैलने से कैसे रोका जाये।
शर्मिंदगी से ज्यादा यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। यदि सही तरह से इलाज नहीं किया जाये तो बांझपन जैसी गंभीर समस्या के साथ ही मौत भी हो सकती है। लेकिन इससे बचने के तरीके हैं। संभोग के अलावा भी कई कारण हैं जिनसे ये फैलती हैं।
कई दाद और जननांग में मस्से होते हैं जो कि त्वचा के संपर्क से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा वाइरस ब्लड ट्रान्सफर द्वारा भी संचारित होता है। बीमारी से ग्रसित माता द्वारा भी यह भ्रूण को प्रभावित कर सकता है।
सेक्सुयल ट्रांसमिटेड डिजीज का सबसे बड़ा खतरा यह है कि इससे ग्रसित व्यक्ति को कई सालों तक इनका पता भी नहीं चलता जब तक कि गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दें। सेक्सुयल ट्रांसमिटेड डिजीज को रोकने के कुछ तरीके हैं।

छोटी उम्र में सेक्स से बचें
छोटी उम्र में सेक्स करना भी सेक्सुयल ट्रांसमिटेड डिजीज का मुख्य कारण है। व्यक्ति जितना युवा होगा उतना ही खतरा ज्यादा होगा।

सेक्स पार्टनर
ज्यादा लोगों से सेक्स करने से भी इसके संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इससे बचने का तरीका है कि एक ही पार्टनर से सेक्स करें।

स्वच्छता बनाए रखें
सेक्सुयल ट्रांसमिटेड डिजीज से बचने के लिए यौन संबंध में स्वच्छता बनाए रखें। अंडर गार्मेंट्स और टॉवल शेयर नहीं करें। सेक्स के बाद अपने गुप्तांगों को साफ करें।

अजनबियों से बचें
सेक्सुयल ट्रांसमिटेड डिजीज से बचने का तरीका है कि अंजान व्यक्ति से सेक्स ना करें। खास तौर पर यदि आप युवा हैं।

एक ही पार्टनर से सेक्स
संक्रमण से बचने के लिए एक ही विश्वसनीय और असंक्रमित पार्टनर रखें। व्यक्ति से लंबा रिश्ता रखें। यह दोनों पार्टनर्स पर लागू होता है।

पहले पता कर लें
सबसे अच्छा तरीका है कि जब आप नए रिलेशन में हों तो अंतरंग संबंध ना बनाएँ। चूंकि यह कठिन है इसलिए आपस में इस टॉपिक पर बातचीत जरूर करें।

टीकाकरण
सेक्सुयल ट्रांसमिटेड डिजीज की रोकथाम के लिए बाजार में कई टीके उपलब्ध हैं। यह टीकाकरण सेक्स करने से पहले लेना चाहिये। इसके लिए जागरूकता और शिक्षा बहुत जरूरी है।

कंडोम इस्तेमाल करें
इन बीमारियों की रोकथाम के लिए कंडोम इस्तेमाल करें। प्राकृतिक आवरण के बने कंडोम ज्यादा असरकारक हैं।

एल्कोहल और ड्रग्स का सेवन ना करें
एल्कोहल का ज्यादा सेवन करने और ड्रग्स के सेवन से इनके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो यौन सम्बन्धों के दौरान इन बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पार्टनर से बात चीत करें
अपने पार्टनर से सेफ सेक्स के बारे में बातचीत करना आवश्यक है। इससे रिश्ता खराब किए बिना दोनों एक दूसरे से इस टॉपिक पर सहमत होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
