Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
रमजान के दौरान वजन कम करने के 7 तरीके

रमजान के पवित्र माह में दो समय खाना खाया जाता है- सुहूर और इफ्तार। सुहूर दिन उगने से पहले खाया जाता है और इफ्तार सूरज के छिपने के बाद खाया जाता है। इन दोनों समयों के बीच लोग रोजा रखते हैं।
सुहूर और इफ्तार के बीच काफी समय का अंतराल होने के कारण लोग एक बार में ज्यादा खाना खाते हैं इससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा होती है। यदि आपका वजन पहले से ही ज्यादा है और आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हम आपको रमजान में वजन को सही बनाए रखने के लिए कुछ डाइट टिप्स दे रहे हैं। रमजान के दौरान वजन कम करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।

पहला तरीका
ध्यान रखें कि दिन का पहला खाना यानि कि सुहूर स्वास्थ्यवर्धक और संतुलित हो। इस समय ज्यादा मसालेदार और तेल वाला खाना ना खाएं, फल, सब्जियाँ और दुबला मांस ज्यादा खाएं।

दूसरा तरीका
सुहूर ना छोड़ें। सुबह सुहूर जरूर करें क्यों कि यह दिन का पहला खाना है जो कि आपको दिन भर एक्टिव रखेगा और ऊर्जा प्रदान करेगा। इसे छोडने से शरीर की मैटाबोलिक रेट कम हो जाती है और शरीर की फैट को बर्न करने की क्षमता भी कम हो जाती है।

तीसरा तरीका
इन दोनों खानों के बीच जो समय है उसमें अप ज्यादा से ज्यादा पानी, जूस, लस्सी आदि लें ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।

चौथा तरीका
ऐसा खाना खाएं जिसमें कि फाइबर और प्रोटीन की अधिकता हो, खास तौर पर इफ्तार में। क्यों कि यह दिन का आखिरी खाना है इसलिए प्रोटीन, फैट या फाइबर वाला खाना खाने से आपकी पाचन क्रिया सही होगी और फैट भी सही तरह बर्न होगा।

पांचवा तरीका
दिन भर जितना हो सके एक्टिव रहें। चूंकि आप रोजा रख रहे हैं इसलिए आपको थकान थोड़ी जल्दी हो सकती है। फिर भी आप वॉकिंग, उठक-बैठक, दंड निकालना आदि हल्के व्यायाम कर सकते हैं। रोजे के साथ व्यायाम करने से वजन जल्दी कम होता है।

छठा तरीका
चूंकि रमजान के दौरान आपको बाजार में कई तरह की स्वादिष्ट मिठाइयाँ दिखाई दे सकती हैं लेकिन आप यदि वजन कम करना चाहते हैं तो इन मिठाइयों की जगह खजूर, फल या जूस लें।

सातवा तरीका
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने आप पर नियंत्रण बहुत जरूरी है, खास तौर पर त्योंहारों के समय आपके आस पास बहुत से स्वादिष्ट पकवान हों। अपने दिमाग में स्वस्थ और फिट रहने की सोचें आपको वजन कम करने में जरूर सफलता मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications