Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
क्या गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए अच्छा है ?
रोज़ नहाने से आप खुद को साफ़ सुथरा रख सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा को नुक्सान हो सकता है। सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। इसके कुछ फायदे भी हैं जैसे यह स्ट्रेस और टेंशन को दूर रखता हैं।
मगर इसे अपनी आदत ना बनाये क्योंकि रोज़ गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा का सारा तेल निकल जाता है जिससे आपकी त्वचा सूखी हो जाती है। जिससे आगे चल कर त्वचा में खुजली हो जाती है।
तो क्या गर्म पानी से नहाना नुकसानदेह है? वैसे तो गर्म पानी आपको जितना आराम दे सकता है उतना कोई नहीं। लेकिन जरुरी है कि आप इसका तापमान कम रखें साथ ही ज्यादा देर तक गर्म पानी से ना नहाएं। इसी वजह से कुछ लोगों को गर्म पानी भी आपको नुक्सान पंहुचा सकता है। इसलिए आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहें हैं।
READ: क्या खाना खाने के बाद नहाना चाहिये? पढ़ें और जाने सच्चाई

क्या आपको सचमुच इसकी जरूरत है?
यह जानना बहुत जरुरी है कि क्या आपको वाकई गर्म पानी से नहाने की जरुरत है। गर्म पानी से से इसलिए नहाया जाता है जब आपको कोई मस्क्यलर पेन हो। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं है तो आप ठंडे पानी से ही नहा सकते हैं।

टेम्परेचर को मैनज करना
ज्यादा गर्म पानी से मत नहाएं। इसे आपकी त्वचा में खुजली, स्केलिंग और त्वचा सूखने लग जायेगी। साथ ही त्वचा की प्राकृतिक नमी गायब होजाने से आपको त्वचा के रोग जल्दी पकड़ लेंगे। इसके आलावा आपको मुँहासों की परेशानी भी हो सकती है।

कम समय के लिए नहाएं
ज्यादा देर तक गर्म पानी में नहाने से आपकी त्वचा के लिए और हानिकारक हो सकता है। इससे शुष्क त्वचा से जुडी परेशानियां बढ़ जाएंगी। और अगर आप बाथ टब काप्रयोग करते हैं तो इसे जरूर याद रखें।

कठोर साबुन ना लगाएं
अगर आप गर्म पानी से नहा रहें हैं तो ऐसे साबुन से बचे को आपकी त्वचा को और रुखा बना दें। ऐसे में कम खुशबू वाले साबुत का इस्तेमाल करें। अगर अब भी आपको कोई संदेह है तो आप मॉइस्चराइजिंग सोप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
READ: गर्म पानी पीने के 9 बडे़ फायदे
अपनी त्वचा को मॉइस्चराइस करें
मॉइचराइस त्वचा बेहद खूबसूरत लगाती है। इससे आपके झुर्रियां और दाग ढाबे नहीं दीखते हैं। इसलिए अगर आप गर्म पानी से नहा रहें हैं तो नहाने के बाद मॉइस्चराइजिंग क्रीम जरूर लगाएं।
अच्छे रिजल्ट के लिए मॉइचरीज़र तब लगाएं जब आपकी त्वचा गीली हो। अब आपको इस बात को ले कर कोई भी संदेह नहीं होगा कि गर्म पानी से नहाना आपके लिए बुरा है या अच्छा, क्योंकि अब आपको अपने सारे सवालों के जवाब मिल गएँ होंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











