Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Omg! सिगरेट पीने से भी ज्यादा हानिकारक होती हैं ये आदतें
कई बार हमें लगता है कि हम कोई नशा नहीं करते हैं यानि हमारे अंदर कोई भी बुरा गुण नहीं है। पर आपको बता दें कि हमारे जीवन में कई रोजमर्रा की आदतें ऐसी होती है जो बुरी लत से कम नहीं है। ये शरीर को उतना ही नुकसान पहुँचाती हैं जितना कि धूम्रपान करना पहुँचाता है।
ये आदतें मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन, कॉन्जेन्टिल हार्ट ट्रवल, उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर, उच्च रक्तचाप स्तर, मधुमेह जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।
इसलिए, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक रूटीन को फॉलो करना आवश्यक है और साथ ही कई सावधानियों को भी ध्यान रखना चाहिए। आपको हेल्दी लाइफ जीने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहिए। इसके लिए आपको अपने ऊपर ध्यान देना होगा।

हेल्दी रहने के लिए दिनभर एक ही स्थान पर न बैठे रहें। इससे आपको आलस महसूस होगा और कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं भी घेर लेगी। थोड़ी-थोड़ी देर में उठते रहें और बाकी सभी से बातचीत करें। बहुत ज्यादा देर तक टीवी के सामने न बैठें। न ही कम्प्यूटर आदि के सामने ज्यादा देर तक बैठें।

कुछ लोगों को दिन भर कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। ऐसे में उन्हें अपनी खुराक का अंदाजा नहीं रह जाता है। कई लोग हरी सब्जियों आदि का सेवन भी नहीं करते हैं और फास्ट फूड ज्यादा खाते हैं जिस वजह से लोगों के शरीर में चर्बी बहुत बढ़ जाती है।

जो लोग पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं वो भी आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। साथ ही उनमें हाई ब्लड़ प्रेशर, मोटापे और थकान की समस्या भी बहुत बढ़ जाती है। यह बहुत ही बुरी आदत होती है।

साथ ही भोजन बनाते समय अगर गलत तरीके से ऑयल का इस्तेमाल किया जाये या गलत ऑयल का इस्तेमाल किया जाये, तो भी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन कई लोगों को भोजन में ज्यादा तेल इस्तेमाल करने की गंदी आदत हो जाती है और वो ज्यादा तला भुना खाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
