Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कैंसर के खतरे से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें
कैंसर के खतरे से बचने के लिए आपको कुछ चीज़ें अवश्य करनी चाहिए और कुछ चीज़ें कभी नहीं करनी चाहिए। यदि यह आपके जींस (वंशाणु) में है तो आप कुछ नहीं कर सकते परन्तु जीवनशैली और व्यवहार से संबंधित कुछ ऐसे परिवर्तन है जिनका पालन करके कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

धूम्रपान से कैंसर होता है। यह एक जाना माना सच है। अत: आपको धूम्रपान का शिकार नहीं बनना चाहिए। धूम्रपान के कारण फेफड़े, गले, अन्न नलिका, मुंह, अग्नाशय और पेट का कैंसर हो सकता है।
अत: इस जानलेवा आदत से बचने का प्रयत्न करें और यदि आप धूम्रपान करते हैं तो जितनी जल्दी हो इसे छोड़ने का प्रयत्न करें।

हमेशा अपने वज़न का ध्यान रखें। आवश्यकता से अधिक वज़न वाले लोगों को गुर्दे, अन्न नलिका, पित्ताशय, थायराइड, कोलन और एंडोमेट्रियल कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।
आपका बॉडी मास इंडेक्स (बी एम आई) 25 या उससे कम होना चाहिए। कुछ ऐसे पदार्थ हैं जिनके कारण कैंसर हो सकता है। कुछ केमिकल्स और एक्स रे किरणों के कारण भी ब्रेस्ट, पेट, त्वचा, फेफड़े और थायराइड का कैंसर हो सकता है।

यदि आप रेड मीट न खाएं और शाकाहारी पदार्थ खाएं तो कोलन कैंसर से बचा जा सकता है। इसके अलावा प्रोसेस्ड मीट न खाएं। प्रतिदिन फल और सब्जियां खाएं तथा चीनी युक्त जूस की कम मात्रा का सेवन करें। इसके अलावा चीनी युक्त ड्रिंक्स, कैण्डीज़, मिठाई, रिफ़ाइन्ड ब्रेड, बेकरी में बने पदार्थ और तले पदार्थों का सेवन कम करें।

मेनोपॉज़ के बाद बहुत सी महिलाएं हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी अपनाती हैं। यह कई महिलाओं के लिए घातक सिद्ध होता है। बहुत सी महिलाओं में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के बाद स्तन और गर्भाशय का कैंसर पाया गया।

यदि आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो प्रतिदिन व्यायाम करें। व्यायाम करने से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं तथा शरीर कोलन और ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षित रहता है।
यदि आप व्यायाम करना पसंद नहीं करते तो वॉक (सैर) करें। इसके अलावा सूर्य की नुकसानदायक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करें और त्वचा के कैंसर से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
