Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कैंसर के खतरे से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं
अगर आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातें हमेशा ध्यान में रखनी होगी ताकि आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान न हो और वो आपकी लाइफ हेल्दी हो।

कई लोगों को कैंसर, आनुवांशिक बीमारी के रूप में हो जाता है जिसके लिए कुछ करना मुश्किल होता है। लेकिन अगर इंसान चाहे तो हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिये कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी मात दे सकता है। आईये जानते हैं कि कैंसर के खतरे से बचने के लिए आपको क्या काम करने चाहिए और क्या नहीं।

Also Read: इन 7 कारणों से होता है महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर
स्मोकिंग करने वाले लोगों को फेफड़ों, गले, साँस की नाली, भोजन नली में कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा होता है, इसलिए धूम्रपान करने से बचें और स्वस्थ रहें।

हमेशा अपना वजन देखती रहें, अगर आपका वजन अचानक से बहुत ज्यादा गिरना शुरू हो जाता है तो ये सही संकेत नहीं है। आपको शीघ्र ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए। पेट, सीने या आँतों में कैंसर होने पर वजन गिरना शुरू होना ही शुरुआती लक्षण होता है। आपका बी एम आई इंडेक्स, 25 होना चाहिए। अगर इतना नहीं है तो आपके शरीर में कुछ भयानक गड़बड़ी है। डॉक्टर द्वारा सजेस्ट किये जाने वाले सभी टेस्ट करवा लें। कई बार, कुछ बाहरी कारकों की वजह से भी कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेन कैंसर को मीट न खाकर अवॉयड किया जा सकता है, इसके लिए आपको स्वाद को त्यागना होगा और एक प्रॉपर फूड चार्ट को फॉलो करना होगा। आप कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जी का सेवन करें और एनर्जी बूस्ट करें। सुगर, सुगरी ड्रिंक, कैंडी, डेस्जर्ट, रिफाइंड ब्रेड और बेकरी के आइटम को कम से लें।

Also Read: 7 टिप्स ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिये
मेनोपॉज के बाद कई महिलाएं हारमोन्स ट्रांसप्लांट थेरेपी करवाती हैं जो कि घातक हो सकती है। अगर बहुत आवश्यक न हों तो उसे न ही करवाएं। कई महिलाओं के मामले में पाया गया है कि उन्हें ये करवाने के बाद ही यूटेराइन या ब्रेस्ट में कैंसर की समस्या हुई है।

अगर आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो प्रतिदिन सही और संतुलित खुराक लें और हमेशा व्यायाम करें। इससे आप लम्बी आयु तक जिएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
