Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जानिये दिनभर क्यूं लगती है नींद और थकान? आयुर्वेद के पास है इसका जवाब
क्या आपको रात की नींद पूरी करने के बाद सुबह थकान और नींद का अनुभव होता है? अगर हां तो आयुर्वेद के पास इसका जवाब भी है और निदान भी है। यह आपको बता सकता है कि आपको दिन भर इतनी नींद क्यूं आती है और आपके शरीर में ऐसी कौन सी प्रॉब्लम्य हो रही हैं, जिसके कारण ऐसा हो रहा है।
अगर आपने इस समस्या पर अभी ध्यान नहीं दिया तो आगे चल कर यह नींद और थकान कई अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है जैसे, सिरदर्द, शारीरिक दर्द, किसी चीज़ में मन न लगना, काम य पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित ना कर पाना, पेट की खराबी, बोरियत और तनाव या डिप्रेशन आदि।
आयुर्वेद कहता है कि इसके कई कारण हो सकते हैं कि आपको पूरे दिन थकान या नींद लगती है। हो सकता है कि आपके अंदर शारीरिक बदलाव हो रहे हों या फिर दिमागी तनाव हो। अब आइये जानते हैं ऐसे कौन से कारण हैं जिसकी वजह से आप दिनभर थके थके रहते हैं और इसका समाधान क्या है।

1. सोने का अनुचित समय
रात की नींद ठीक तरह से पूरी करनी चाहिये। आपको 6 से 7 घंटे तक बिना डिस्टर्ब हुए सोना चाहिये। सोने के तीन या चार घंटे पहले चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिये।

2. तनाव से दूर रहें
तनाव, अवसाद, क्रोध आदि जैसी चीज़ें नींद के पैटर्न पर बहुत प्रभाव डालती हैं। ये आपको थका देती हैं, जिससे रात को आप ठीक प्रकार से नहीं सो पाते।

3. ना खाएं भारी डिनर
कई लोग सोंचते हैं कि यदि वे रात में पेट भर कर सोएंगे तो उन्हें अच्छी नींद आएगी मगर ऐसा होता नहीं है। रात को पेट थोड़ा खाली रख कर ही सोना चाहिये नहीं तो वह ठीक से पच नहीं पाएगा ।

4.- शारीरिक नकारात्मक फोर्स (तमस)
कई लोग शुरु से ही आलसी होते हैं और उनके जीवन का नजरिया हमेशा ही नकारात्मक होता है। ऐसे लोगों को अपने रूटीन में योगा, ध्यान और पूजा को शामिल करना चाहिये जिससे उनके जीवन में सकारात्मकता आ सके।

5. कोई छुपी हुई बीमारी
कुछ बीमारियां जैसे, मधुमेह आदि शरीर को अंदर से कमजोर बना देती हैं और दिनभर नींद लगवाती हैं। अच्छा है कि आप अपना ठीक से ट्रीटमेंट करवाएं और स्वस्थ रहें।

6. कुछ लोगों का शरीर ही ऐसा होता है
आयुर्वेद के अनुसार अगर आपक कफ दोष वाले हैं तो आप के अंदर शुरु से ही आलस भरा रहेगा। अगर आप भी ऐसी कैटेगरी में आते हैं तो कोशिश करें कि रात को जल्दी सो जाएं जिससे आपकी नींद ठीक तरह से पूरी हो सके।

दिनभर फ्रेश फील करने के लिये और रात में अच्छे से सोने के टिप्स
अगर दिन में बहुत नींद आ रही है तो आधे घंटे की छपकी ले सकते हैं।
अपच की वजह से आपको नींद और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में अपने आहार में अदरक और काली मिर्च को जगह दें। आप चाहें तो बिना दूध वाली अदरक की चाय पी सकते हैं। नियमित व्यायाम करें, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढे़ और आप फ्रेश फील करें।

दिनभर फ्रेश फील करने के लिये और रात में अच्छे से सोने के टिप्स
अपने कमरे की खिड़कियां और दरवाजे हमेशा खुले रखें, जिससे फ्रेश हवा और रौशनी आए। इससे आप हमेशा ऊर्जा से भरे रहेंगे। कुर्सी पर हमेशा सीधे और अलर्ट बैठें। योगा और प्रणायाम करें। इससे आप एनर्जी से भर उठेंगे। प्रोषण युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। फलों को अधिक शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
