Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
एग फ्रीजिंग: जानें, इस नई प्रक्रिया से जुड़े 6 प्रमुख तथ्यों को
आज कई महिलाएं कैरियर या किसी अन्य समस्या के कारण परिवार को देर से आरंभ करने का इरादा रखती हैं। जिस वजह से वे एग फ्रीजिंग की तकनीक को आज़माने की भी इच्छा रखती हैं।
हालांकि ये तकनीक महंगी है लेकिन कुछ कंपनी इसका खर्चा उठाने के लिए तैयार हैं। ये एक अच्छी ख़बर है परंतु इस प्रक्रिया से साथ जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानना भी जरूरी है।

एग फ्रीजिंग क्या है?
एग फ्रीजिंग एक नई तकनीक है जिसमें महिलाओं के अंड़ाणुओं को निकाल कर, फ्रीज करके स्टोर किया जाता है। बाद में, जब वह मां बनने का निर्णय लेती है तब गर्भाधान करने के लिए इन अंड़ाणुओं को गर्म करके भ्रूण के रूप में गर्भाशय में स्थानांतरित किया जाता है।
READ: निसंतान दंपत्तियों के लिए आइवीएफ ट्रीटमेंट
इस नई तकनीक को कौन अपना सकता है?
- जो महिलाएं व्यक्तिगत कारणों की वजह से परिवार शुरू करने की इच्छा नहीं रखती हैं
- कैंसर से पीड़ित महिलाएं

मुझे अपने अंड़ाणु कब फ्रीज करने चाहिए?
हालांकि, एग फ्रीजिंग के लिए अभी तक कोई सही उम्र तय नहीं की गई है, परंतु बेहतर परिणामों के लिए आप इसे जल्द शुरू करें। आमतौर पर महिलाएं 34/35 की उम्र में अंड़ाणुओं को फ्रीज करने की सेवा का चयन कर सकती हैं।
अंड़ाणुओं को कितने समय के लिए फ्रीज किया जा सकता है?
हालांकि अभी तक ऐसा कोई अध्ययन नहीं हुआ है जो हमें इस सवाल का सही जवाब दे सकें। लेकिन कहा जाता है कि 20 साल के बाद भी फ्रीज किए गए अंड़ाणु को सफलतापूर्वक भ्रूण के रूप में स्थानांतरित किया जा सकता है।
READ: 40 के बाद गर्भवती होने पर क्या-क्या दिकत्तें होती हैं
क्या एग फ्रीजिंग सुरक्षित है?
यूएससी प्रजनन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य बच्चों की तुलना में फ्रीज किए गए अंड़ाणुओं से पैदा हुए 900 से भी अधिक बच्चों में जन्म दोष के कोई खास लक्षण नहीं देखे गए। यह इस विषय पर प्रकाशित सबसे बड़ा अध्ययन था। इसके अलावा, एक अन्य अध्ययन के परिणामों में यह देखा गया कि ताजा अंड़ाणुओं से बने भ्रूण एवं फ्रीज हुए अंड़ाणुओं से बने भ्रूण में गुणसूत्र दोष के कुछ खास लक्षण नहीं थे।

2014 में हुए एक नए अध्ययन से पता चला कि एग फ्रीजिंग से गर्भावस्था में कोई जटिल स्थितियों की वृद्धि नहीं हुई।
एग फ्रीजिंग की लागत
एग फ्रीजिंग की लागत हर देश में अलग है, इसकी कीमत $5000 से लेकर $12,000 के बीच है। इस राशि में प्रजनन दवाओं का खर्चा शामिल नहीं है जोकि लगभग $4,000 या $5,000 के बीच पड़ सकता है। अंड़ाणु भंडारण के लिए आपको $100 से लेकर अधिकतम $1000 तक की राशि खर्चनी पड़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











