Latest Updates
-
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी
सुबह की ये 5 आदतें आपको ज़िन्दगी में सफल बना सकती है
सही दिनचर्या से यह पता लगता है कि आपका पूरा दिन कैसा बीतने वाला है। एक अध्यन से पता चला है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोगों की बुद्धि देर से उठाने वाले लोगों से तेज़ होती है।
READ: सुबह खाली पेट पानी पीने के जबरदस्त फायदे
सुबह उठने से और थोड़े व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहते हैं। यहाँ तक कि जितने भी लीडर हैं वे सब भी यही करते हैं।
READ: ब्रेकफास्ट में खाएं ये 20 फूड
अपने दिन को प्लान करें, और उन चीज़ों के लिए समय निकालें जिन्हे आप करना चाहते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको अपने लिए भी समय मिलता है साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आप कुछ ऐसी चीज़ें भी कर सकते हैं जिससे आपको दुनिया देखने का मौका मिलें।
इससे आपका दिमाग तेज़ होगा और काम करने के बाद भी आपको थकान नहीं होगी। तो आईये जानते हैं कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में।

सुबह जल्दी उठें
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मनुष्य की दिनचर्या नियमित होती है और वह व्यायाम, स्नान, भोजन व आराम के लिए उचित समय प्राप्त कर लेता है। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पूर्व का समय ब्रांह्मामुहूर्त कहलाता है।

व्यायाम करें
वॉक, जॉगिंग या स्विमिंग कुछ भी करने सुबह जाएँ। बहार निकल कर ताजी हवा, और धूप, को महसूस करें। यह सब करने से आपके अंदर ऊर्जा आएगी जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप अच्छे रूप से काम कर पाएंगे।
READ: सुबह की कसरत के लाभ

शांत रहें
सुबह जल्दी उठने से आपको पूरे दिन में आराम करने का भी समय मिलता है। जो आप अपने परिवार वालों के साथ और दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। यही नहीं आप गार्डनिंग कर सकते हैं साथ ही आप वह काम करें जो आपको बहुत पसंद हो। इससे आप पूरा दिन तनाव से दूर रहेंगे।

जाने दुनिया में क्या हो रहा है
अखबार पढ़ें ऑनलाइन न्यूज़ पढ़ें या टीवी में न्यूज़ देखें और जाने की दुनिया में क्या चल रहा है। आप किसी भी जॉब में हो इन्फॉर्मटिव होने से आप औरों से अलग और आगे रहते हैं।

क्या करें इसकी सूची बनाये
एक लिस्ट बनाये जिसमें आप दिन भर में क्या करने वाले हैं वह लिखें। इससे आप अपने दिन को प्लान ही नहीं बल्कि किसी जरुरी चीज़ को याद रखने में भी मदद मिलेगी। फिर चाहे आपको ग्रॉसरी की शॉपिंग करनी हो, प्लम्बर को बुलाना हो, डॉक्टर के पास जाना हो या फिर किसी की शादी की सालगिरा हो आपको सब याद रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications