Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
तनाव को ना बनाएं अपनी कमजोरी, पढ़ें इससे निपटने के तरीके
तनाव और चिंता प्रत्येक व्यक्ति की ज़िन्दगी का एक हिस्सा बन गया है। करने के लिए बहुत कुछ है और समय की कमी है, ऐसी स्थिति में तनाव होना निश्चित है।
अंत में कई लोग तनाव के असहनीय स्तर तक पहुँच जाते हैं तथा यदि तुरंत ही इसका इलाज नहीं किया गया तो यह घातक सिद्ध हो सकता है।

तनाव दूर करने के लिए कई प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं परन्तु यह स्थाई उपचार नहीं है। बेहतर होगा कि तनाव दूर करने के लिए कोई प्राकृतिक उपचार अपनाया जाए।
पोषक तत्व मस्तिषक के लिए न्यूरोट्रांसमीटर की तरह कार्य करते हैं तथा शरीर को तनाव से आराम दिलाते हैं। आहार में परिवर्तन भी तनाव को दूर करने का एक तरीका है।

ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें शुगर और कैफीन अधिक मात्रा में होता है तनाव को बढ़ाते हैं। वास्तव में शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स तथा मिनरल्स न मिलने के कारण तनाव होता है। अत: यह आवश्यक है कि आप स्वस्थ आहार लें।
आप हर्बल उपचार भी अपना सकते हैं। ये उपचार आपको तनाव से राहत दिलाते हैं, कुछ उपचारों से आपको अच्छी नींद आती है तथा कुछ उपचार आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं। चिंता और तनाव से आपके मस्तिष्क के रसायनों में बदलाव आता है। ऐसी स्थिति में हर्ब्स (जड़ी बूटियाँ) संतुलन बनाये रखती हैं।

तनाव से छुटकारा पाने का एक सरल तरीका यह है कि कुछ देर शांत रहा जाए। इसके लिए मेडिटेशन (ध्यान लगाना) या अरोमाथेरेपी की सहायता ली जा सकती है क्योंकि इससे मन शांत होता है।

शांत होने और तनाव से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा तरीका कसरत करना है। कसरत करने से मस्तिष्क उत्तेजित होता है तथा प्रसन्न करने वाले हार्मोन्स का उत्पादन करता है जो तनाव को दूर करने में सहायक होते हैं।

दूसरा तरीका है कि अधिक नींद ली जाए। अधिकाँश लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते तथा तनाव का यह एक मुख्य कारण है। अक्सर कसरत करने से तथा पर्याप्त नींद लेने से तनाव दूर हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
