Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बिना शक्कर के ब्लैक कॉफी पीने के 10 फायदे

ब्लैक कॉफी को हमेशा हेल्दी माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लैक कॉफी कैंसर की रोकथाम में लाभदायक है। विशेषज्ञों का कहना है कि आप दिन भर में दो कप कॉफ़ी पी सकते हैं वो भी शक्कर के बगैर एक सुबह और एक शाम में।
इतना ही नहीं कॉफ़ी हृदय के लिए भी अच्छी होती है। ब्लैक कॉफी व्यक्ति के स्नायुतंत्र को दुरूस्त रखती है व आत्महत्या की आशंका को कम करती है। साथ ही यह आपको कामयाब एथलीट बनाने में मदद करती है। इसके अलावा शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम कर यह स्फूर्ति पैदा करती है, टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को कम करती है।
ब्लैक कॉफी या सामान्य कॉफी? कौन सी है सबसे बेहतर?
मधुमेह के रोगी ब्लैक कॉफ़ी वो भी शकर के बगैर पी सकते हैं, यह उनके शुगर को नियंत्रण में करती है। इसी तरह अगर आप वजन कम करना चाहती है तो दिन में दो कप ब्लैक कॉफ़ी शकर के बगैर पीयें इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी और जिम में आप आसानी से वर्कआउट कर पाएंगे।
ब्लैक कॉफ़ी में 60 प्रतिशत पोषक तत्व, 20 प्रतिशत विटामिन, 10 प्रतिशत कैलोरी, 10 प्रतिशत मिनरल्स पाये जाते हैं, जो शरीर को ताकत प्रदान करते हैं। इसमें मौजूद कैफीन शरीर के लिए लाभदायक है लेकिन अगर ज्यादा पी जाये तो नुकसानदेह भी साबित हो सकती है। इसीलिए रोज़ाना सिर्फ दो कप ब्लैक कॉफ़ी पीयें। आज हम आपको बिना शकर की ब्लैक कॉफ़ी पीने के 10 फायदे बताने जा रहें हैं।

दिमाग तेज़ करती है
ब्लैक कॉफ़ी दिमाग के लिए दिमाग के लिए फायदेमंद होती है, साथ ही यह दिमाग सतर्क और यादाश्त को बढाती हैं। इसके आलावा इससे नेर्वेस एक्टिव रहती हैं जिससे डिमेन्श यानि पागलपन से भी बचाती है।

कॉफ़ी आपको इन्टेलिजन्ट बनती है
कॉफ़ी में मौजूद कैफीन साइकोएक्टिव होती है जो बॉडी से रियेक्ट करके आपके मूड को अच्छा करती है, ऊर्जा देती है और कुछ समय के लिए आप स्मार्टली काम करते हैं।

पेट साफ़ करती है
कॉफ़ी एक डाइयुरेटिक बेवरेज है जिससे आपको बार बार पेशाब लगेगी। इसलिए ब्लैक कॉफ़ी बिना शकर के पीने से टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया बहार निकल जाते हैं और आपका पेट साफ़ होजाता है।

वजन घटना
बिना शकर की ब्लैक कॉफ़ी पीने से आपका वजन बहुत जल्दी कम होता है। यह आपके मेटाबोलिज्म को 50 प्रतिशत तक बढ़ा देती है जिससे आप जिम में अच्छे से वर्क आवर करते हैं। ब्लैक कॉफी आपका पेट अंदर रखने में भी मदद करती है।

हृदय रोगों से बचाती है
जब आप बिना शकर की ब्लैक कॉफ़ी पीते हैं तो यह आपके हृदय को लाभ देती है। कॉफ़ी पीने से शरीर में सूजन के स्तर में कमी होती है जिससे कार्डीओवैस्क्यलर डिज़ीज़ यानि हृदय रोग से बचाती है।

एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को बढाती है
ब्लैक कॉफ़ी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते हैं। एक कप कॉफ़ी पीने से विटामिन बी 2, बी 3 और बी 5, मैंगनीज, मैग्नीशियम और पोटेशियम मिलता है।

मधुमेह से बचाती है
ब्लैक कॉफ़ी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है, इससे मधुमेह को काबू किया जा सकता है अगर यह बीमारी आपकी परिवार में सबको होती चली आ रही हो।

कैंसर से बचाव
बिना शकर की कॉफ़ी पींए और कैंसर को दूर भगाएं। कॉफ़ी में एंटीकैंसर गुण पाएं जाते हैं जिससे कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा कम होजाता है, साथ ही यह लिवर कैंसर से भी 40 प्रतिशत तक बचाती है।

उम्र कम करे
बिना शकर की ब्लैक कॉफ़ी पीने से आपका दिमाग और शरीर हमेंशा जवा रहता है। कॉफी में मैजूद कैफीन से डोपामाइन का स्तर बढ़ा जाता है जिससे इससे पीने से पार्किंसंस जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

आपको खुश रखती है
कॉफ़ी पीने से आपका मूड अच्छा रहता है। एक कप कॉफ़ी आपके मूड को जल्द अच्छा कर सकती है। इसीलिए इसे पीने से डिप्रेशन से लड़ा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
