Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नेल फंगस के उपचार के लिये अपनाएं ये घरेलू तरीके
नाखूनों में संक्रमण स्वस्थ्य के लिए काफी हानिकारक स्तिथि है। यह गंदगी, प्रदूषण, साफ़ सफाई ना होना, सिंथेटिक मोजे, और पैरों में बहुत देर तक पसीना जमा रहने की वजह से होता है।
नाखूनों में संक्रमण स्वस्थ्य के लिए काफी हानिकारक स्तिथि है। यह गंदगी, प्रदूषण, साफ़ सफाई ना होना, सिंथेटिक मोजे, और पैरों में बहुत देर तक पसीना जमा रहने की वजह से होता है।
Jabong Coupons 2016! Get Upto 70% Off on Clothing (Both Men & Women)
कभी कभी नाखूनों में संक्रमण का कारण शरीर में असंतुलित पीएच लेवल और कमज़ोर रोग प्रतिरोधक छमता हो सकती है। अगर इसका इलाज़ सही समय पर ना किया जाए तो इससे नाखून मोटे हो जाते हैं जिनमें आगे चल कर बहुत दर्द होता है।
यह सारे लक्षण अगर आपके नाखूनों में हैं और उसके आस पास सूजन रहती हो तो नीचे दिए गए नुस्खों को आज़माये।

1. एप्पल साइडर वेनिगर
यह न सिर्फ आपको चमकदार त्वचा देगा बल्कि इसमें पाए जाने वाले एसिटिक एसिड और एंटी इन्फ्लैमटोरी गुणों के कारण यह नाखूनों के संक्रमण को बढ़ने नहीं देता है। एप्पल साइडर विनगर और पानी की बराबर मात्रा लें। अब इसमें अपने पैर और हाथ दोनों भिगों दें। इसे रोज़ करने से संक्रमण ठीक हो जायेगा।

2. लहसुन
लहसुन से नाखूनों का संक्रमण ठीक किया जा सकता है। इसमें एंटी फंगल गुण होते हैं जिससे दोबारा बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। कुछ लहसुन की कलियाँ लें इसे अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें वाइट विनगर मिलाएं। अब इस मिश्रण में अपने नाखूनों को 10-20 मिनट के लिए भिगोएं। इसे रोज़ करने से संक्रमित नाखून ठीक होजाएंगे।

3. नींबू का रस
नींबू का सिर्फ दाग धब्बा ठीक करता है बल्कि यह नाखूनों का इन्फेक्शन भी ठीक करता है। नींबू में एंटीसेप्टिक और ऐन्टीबैक्टिरीअल गुण पाए जाते हैं जिससे संक्रमण बढ़ने से रुकता है। नींबू में पाए जाने वाला सिट्रस एसिड उन बैक्टीरिया को ख़त्म करता जिससे इंजेक्शन होता है। नींबू का रस दिन में दो बार नाखूनों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।

4. टी ट्री आयल
टी ट्री आयल नाखूनों के संक्रमण को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह प्राकृतिक कीटाणुनाशक है जिसमें कवकनाशी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं हो सकता है कि यह नाखूनों का संक्रमण जल्दी ठीक ना करे लेकिन सबसे उपयोगी इलाज है। थोड़ा सा टी ट्री आयल लें उसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब रुई की मदद से इसे नाखूनों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।

5. माउथ वॉश
माउथ वॉश में एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल गुण होते हैं किसकी वजह से वह मुँह के कीटाणु मर जाते हैं। इसीलिए यह नाखूनों के संक्रमण लिए लाभदायक है । थोड़ा माउथवॉश लें उसमें थोड़ा एप्पल साइडर वेनेगर मिलाएं । अब इस मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें । इसे रोज़ करने से नाखूनों का संक्रमण ठीक हो जायेगा।

6. ऑरगैनो ऑइल
ऑरगैनो ऑइल में एंटी-फंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लैमटॉरी और ऐनल्जीसिक गुण पाए जाते हैं। जो नाखूनों के संक्रमण से बचाता है। इसके लिए दो चम्मच ऑरगैनो ऑइल लें इसमें दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं अब इसे अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं। इसे हफ्ते में दो से तीन बार करें।

7. गर्म पानी
हमेशा अपने हाथों और नाखूनों को गर्म पानी से धोए क्योंकि गर्म पानी से डेड स्किन निकल जाती है जिससे नाखूनों में संक्रमण नहीं होता है यही नहीं गर्म पानी से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अब इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा नारियल का तेल या नींबू का रस डालें इसमें थोड़ी देर अपने हाथ और पैर भिगो कर रखें। इसे रोज़ करें संक्रमण ठीक होने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
