Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आर्गेनिक खाद्य पदार्थ के बारे में जानें महत्वपूर्ण बातें
आर्गेनिक खाद्य पदार्थ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई घरों में आर्गेनिक उत्पादन और मीट लाया जाने लगा है ताकि घर के लोगों का स्वास्थ्य सही रहे और वह चुस्त दुरुस्त रहें।
आर्गेनिक खाद्य पदार्थ में कोई भी कृत्रिम एडिटिव नहीं होता और यह स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उगाया जाता है। अगर आप आर्गेनिक खाद्य पदार्थ को अपनाना चाहते हैं तो इसके बारे में विस्तार से जान्ने की ज़रुरत है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

आर्गेनिक खाद्य पदार्थ में कृत्रिम फ़र्टिलाइज़र, पेस्टिसाइड, जेनेटिकली मॉडिफाइड ओर्गानिस्म, सीवर स्लज या रेडिएशन का इस्तमाल नहीं होता। जानवर या मवेशी जो हमें मीट, अंडे, दूध देते हैं, उन्हें एंटीबायोटिक या ग्रोथ हॉर्मोन नहीं दिया जाता है।
इसलिए आर्गेनिक खाद्य पदार्थ को इको फ्रेंडली तरीके से उपजाया या बनाया जाता है। पेड़ पौधों को बड़ा करने के लिए विषैले पदार्थ या खतरनाक केमिकल नहीं डाले जाते। अनुवांशिक रूप से परिवर्तित जीवों को जानवरों को नहीं खिलाया जाता है। उन्हें आर्गेनिक खाना दिया जाता है।

इस तरह की उपज से आर्गेनिक खाद्य पदार्थ दूसरे पारंपरिक खाने से काफी सुरक्षित और केमिकल फ्री होते हैं और इससे आपका परिवार सुरक्षित रहता है।
आर्गेनिक खाद्य पदार्थ इसके उपजाने के तरीके और प्रॉसेसिंग तकनीक की वजह से खाने के लिए सुरक्षित ज़रूर होता है पर इसके पदार्थ बिल्कुल पारंपरिक खाने जैसे होते हैं।
इसलिए, अगर खाना खाने से किसी तरह की एलर्जी होती है तो खाने में जो पदार्थ मौजूद हैं उनके कारण और कृत्रिम केमिकल के कारण नहीं क्योंकि आर्गेनिक खाद्य पदार्थ में कृत्रिम केमिकल नहीं होते। अगर आपको सुपारी से एलर्जी है तो आप आर्गेनिक सुपारी लें या इनऑर्गेनिक आपको एलर्जी होगी।

इसके कड़े उपजाने के तरीके, लेबर, उपज में ज़्यादा समय लगना, फसल कटाई के बाद की प्रक्रिया और आधिकारिक मान्यता में लगने वाली फी की वजह से आर्गेनिक खाद्य पदार्थ थोड़े महंगे हो सकते हैं; हालांकि ऐसे आर्गेनिक खाद्य पदार्थ भी हैं जो खरीदने लायक होते हैं और कई बार पारम्परिक खाने से कम खर्चीले होते हैं।
फिर भी अगर सारे सकारात्मक और नकारात्मक पहलु को देखा जाए तो आर्गेनिक खाद्य पदार्थ को पारम्परिक खाने से ज़्यादा तवज्जो मिलती है क्योंकि यह प्राकृतिक तरीके से उपजाए जाते हैं और यह हमेशा हमारे स्वास्थ्य के लिए ज़्यादा लाभदायक रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
