Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
साइटिका का प्राकृतिक उपचार
कभी-कभार आपने कुछ लोगों को देखा होगा और उनसे मुलाकात की होगी, जिन्हें शरीर के एक ओर कमर में निचले हिस्से में पूरी टांग में भयानक पीड़ा होती है। इस दर्द को मेडीकल भाषा में साइटिका के नाम से जाना जाता है।
यह दर्द इतना भयानक होता है कि व्यक्ित अपाहिज महसूस करने लगता है। साइटिका में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए हैवी मेडीसीन का डोज दिया जाता है जिसे लम्बे समय तक लेने पर साइड इफेक्ट होने का डर भी बना रहता है। इसलिए, बेहतर होगा कि कुछ प्राकृतिक उपचार को अपनाया जाएं।

प्राकृतिक उपचार से साइटिका का इलाज करने पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है और बीमारी का जड़काट इलाज हो जाता है। इसके लिए मरीज को खुद का पूरी तरीके से ध्यान रखना होगा और कुछ बातों का पालन करना होगा।
रोगी को ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। अचानक से दर्द बढ़ जाने पर बेडरेस्ट करना सबसे अच्छा रहता है। इससे पैर पर प्रेशर नहीं पड़ता है।
अगर रोगी को उस टांग में हॉट और कोल्ड कम्प्रेसेस दिया जाता है तो उसे दर्द में आराम मिल सकता है। साथ ही रोगी को थोड़ी सी वॉक करनी चाहिए और एक्सरसाइज करनी चाहिए।

फिजियो थेरेपिस्ट के पास जाकर रोगी को अपना इलाज करवाना चाहिए। वह कुछ विशेष प्रकार की एक्सरसाइज बताएंगे, जिनसे भरपूर लाभ मिलता है। क्योंकि साइटिका का दर्द, नर्व में खिंचाव की वजह से होता है जो एक्सरसाइज करने पर पुन: अपनी स्थिति में आ जाती है।

अगर आप चाहें तो एक्यूपंचर का सहारा भी ले सकते हैं। इसमें कुछ विशेष हिस्सों में सुई को लगा दिया जाता है और बीमारी का इलाज किया जाता है। लेकिन शुरूआती दौर में एक्यूप्रेशर को ट्राई करें। इससे शरीर के नर्व सिस्टम पर प्रेशर पड़ता है और बीमारी काफी हद तक सही हो जाती है।
साइटिका दर्द को चिरोपैथी के द्वारा भी ट्रीट किया जा सकता है। इस प्रकार के ट्रीटमेंट में स्पाइल कॉलम और उससे जुड़े हुए ज्वाइंट को ट्रीट किया जाता है, ताकि ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह हो पाएं। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य और उसमें दर्द का स्तर भी कम हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications