जानिये क्‍या कारण है कि आपको आ रहा है चक्‍कर

By Super Admin

चक्‍कर आना एक आम समस्‍या है जिसमें कमजोरी महसूस होती है और बेहोशी लगती है। इसके आने के कई कारण होते हैं। कई बार शरीर में हारमोनल प्रॉब्‍लम की वजह से चक्‍कर आने लगते हैं और कई बार रक्‍तचाप के संतुलित न रहने के कारण ऐसा होता है।

Lenskart Freedom Carnival Buy Two Sunglasses/Eyeglasses For Rs.1500 Only

चक्‍कर आने के दौरान, व्‍यक्ति को कम सुनाई देता है, उसे धुंधला दिखाई देता है और बात करने में तकलीफ होती है, साथ ही आलस्‍य भी आता है।

चक्‍कर आने की वजह से वर्टिगो भी हो सकता है जिसमें व्‍यक्ति को हमेशा ऐसा महसूस होता है कि वह चक्‍कर खाकर गिर जाएगा। अधेड़ उम्र की महिलाओं में ये समस्‍या अक्‍सर देखने को मिलती है। कई व्‍यक्ति अपना संतुलन भी खो देता है और गिर जाता है।

 Reasons Why You Feel Lightheaded

रक्‍तचाप में अचानक से बदलाव आने से ऐसा होता है। इसके लिए व्‍यक्ति को अपना ध्‍यान रखना चाहिए, उसे समय पर भोजन करना चाहिए और कभी भी भोजन को स्किप नहीं करना चाहिए।

एंटीबायोटिक के सेवन के दौरान भी चक्‍कर आ सकता है। इसलिए, डॉक्‍टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करें। एनिमिया होने की स्थिति में चक्‍कर आना सामान्‍य है क्‍योंकि शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स की कमी हो जाती है।

अगर किसी के शरीर में पानी की कमी है तो उस अवस्‍था में भी चक्‍कर आ सकता है। ऐसे में अपने साथ हमेशा एक बोतल पानी रखें और समय-समय पर पीते रहें।

धड़कन सही न होने पर शरीर से ब्रेन को रक्‍त उचित मात्रा में नहीं पहुँच पाता है, कई बार इस कारण से भी चक्‍कर आने लगते हैं। बहुत बार, इस कारण से मृत्‍यु तक हो जाती है। दिल स्‍वस्‍थ न होने पर भी चक्‍कर आता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion