Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पुरुषों को जरुर पता होने चाहिये यूरिनरी ब्लैडर में कैंसर के ये 9 लक्षण
हम ज्यादातर यूरिनरी ब्लैडर में कैंसर की बात नहीं करते, हांलाकि यह पुरुषों में काफी आम बीमारी है। ब्लैडर कैंसर, एक कैंसर कोशिका होती है, जो मूत्राशय के दीवार की अंदरूनी परत पर बढ़नी शुरु हो जाती है।
मौजूदा समय में तम्बाकू और धूम्रपान का सेवन पुरुषों में काफी ज्यादा बढ रहा है, जो कि ब्लैडर कैंसर का एक आम कारण है। इसके अलावा जो लोग केमिकल, ग्रीस, पेंट, रबर, टेक्सटाइल, लेदर आदि से जुडे़ काम करते हैं, उनमें ये यूरिनरी ब्लैडर कैसर होने की संभावना रहती है।
ब्लैडर कैंसर किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है लेकिन 55 की उम्र वालों से अधिक लोगों को यह 90% तक होने की संभावना रहती है। यह कैंसर महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा होता है। आइये जानते हैं यूरिनरी ब्लैडर यानी मूत्राशय कैंसर के लक्षणों के बारे में।

पेशाब में खून आना
इस समस्या को hematuria भी कहते हैं, जो कि ब्लैडर कैंसर का आम लक्षण है। इसमें दर्द भी होता है। आपके आपके अंडरवियर में या यूरीन में लाल रंग के धब्बे दिखें तो डॉक्टर से जरुर परामर्श करें।

पेशाब में जलन
पेशाब करते वक्त जलन और दर्द हो तो ब्लैडर कैंसर का लक्षण हो सकता है।

यूरीन में वाइट टिशू पास हो तो
पेशाब करते वक्त अगर उसमें वाइट टिशू या थोड़ी सी मात्रा में वाइट रंग का कुछ डिस्चार्ज हो रहा हो, तो ब्लैडर कैंसर हो सकता है।

बिना कारण वजन कम होना
अगर आपको लगता है कि बिना जिम जाए आपका वजन धीरे धीरे कम हो रहा है तो, यह संकेत ब्लैडर में कैंसर पैदा होने की हो सकती है।

पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना
खासतौर पर जहां किडनियां होती हैं, उस जगह पर दर्द बढ़ जाता है। ब्लैडर किडनियों से एक नली के जरिये जुडा होता है।

पैरों में सूजन
यह लक्षण ज्यादातर किडनियों की बीमारी का संकेत होता है लेकिन इसे हलके मं नहीं लेना चाहिये और डॉक्टर से मुलाकात करनी चाहिये।

मूत्र संक्रमण
पुरुषों में मूत्र संक्रमण होना आम होता है। पर अगर पुरुषा को बार बार इसकी समस्या आए तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है।

बार बार पेशाब लगने का एहसास
बिना पेशाब लगे ही पेशाब करने की बार बार इच्छा होना भी एक लक्षण है। इसके अलावा पेशाम की गति भी बहुत धीमी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
