Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जानिये आपके कानों का मैल आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या बताता है
अपने कानों से निकलने वाले मैल को देखकर आप जान सकते हैं कि आपके कानों के अंदर क्या हो रहा है। इस चिपचिपे पदार्थ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं तथा आपका शरीर कान को स्वच्छ, हाईड्रेट और इसकी रक्षा करने की क्षमता रखता है। जब कोई बाहरी पदार्थ कान में प्रवेश करने की कोशिश करता है तब कान का मैल उसे पकड़ लेता है।
Why Wait For Diwali? Get 50% Off on Furnitures, Decor, Lamps and More at Pepperfry
जिस प्रकार आपका मूत्र, नाक से निकलने वाला बलगम, मल और लार किसी विशेष प्रकार की बीमारी का संकेत देते हैं उसी प्रकार आपके कानों से निकलने वाला मैल आपके कानों में होने वाली समस्या की ओर संकेत करता है जो आपके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। अपने कानों के मैल पर ध्यान दें जिससे आपको लंबे समय तक लाभ मिल सके।

यदि आपके कानों से निकलने वाला मैल हरे रंग का है तो यह आपके पसीने और कान के मैल का मिश्रण हो सकता है। हालाँकि यदि आपको पसीना नहीं आ रहा है तो यह किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। यह हरे रंग से लेकर गहरे पीले रंग का हो सकता है।

यदि आपके कान के मैल से तीव्र गंध आ रही है तो यह कान के मध्य भाग में संक्रमण का संकेत होता है जिसे क्रॉनिक ओटिटिस मीडिया कहा जाता है। यदि आपका कान अवरुद्ध या भरा हुआ है तो आप सनसनी महसूस कर सकते हैं, आपको कानों में घंटी की आवाज़ सुनाई दे सकती है तथा आपको संतुलन करने में भी समस्या आ सकती है।

यदि आपके कान में दबाव और दर्द है तथा कान से चिपचिपा पदार्थ बाहर आ रहा है तो ऐसा असामान्य त्वचा के निर्माण के कारण हो सकता है जिसे चोलेस्टाटोमा कहा जाता है। यह एक गाँठ के समान होता है जो कान में भर जाता है तथा इसमें कचरा भरा हुआ होता है। यदि आपके कान का मैल सूखा पपडीदार होता है तो इसका अर्थ है कि आपकी उम्र बढ़ने के साथ साथ ग्रंथियां सूख रही हैं।
यदि आपके कान में मैल नहीं आता तो इस स्थिति को केराटिटिस ऑबट्युरन्स कहा जाता है जिसमें कान का मैल बाहर आने की बजाय कान के अंदर ही बनता जाता है और कड़ा हो जाता है। जब ऐसा होता है तब आपको दर्द और कान भरा हुआ महसूस होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
