Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सरसों के लेप से पाएं गठिया के दर्द से छुटकारा
क्या आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? इससे छुटकारा पाने के लिए आपने दोस्तों व रिश्तेदारों द्वारा सुझाए गए कई योगा के आसन भी किए होंगे?
हो सकता है कि इतने प्रयासों के बाद भी आपके हाथ कुछ ना लगा हो। और इस रोग ने फिर से दवाओं के सहारे आपको दर्द को बर्दाश करने के लिए मजबूर कर दिया होगा। हालांकि दर्द निवारक गोलियां कुछ देर के लिए राहत प्रदान करती हैं लेकिन जब तक रोग ठीक नहीं हो जाता व्यक्ति तंदरुस्त महसूस नहीं करता।

गठिया के रोग में व्यक्ति के जोडों में तेज़ दर्द उत्पन्न होता है। अक्सर गठिया के मरीज़ घुटने में दर्द की शिकाय करते हैं जबकि यह दर्द शरीर के किसी भी जोड में शुरू हो सकता है। घुटने में दर्द के कारण रोगी के जोडों में अकडन एवं उन्हें अपने घुटने को मोड़ने में मुश्किल होती है। यह दर्द इतना तीक्षण होता है कि मरीज़ की चीखें निकलने लगती हैं।
गठिया के कारण रोगी के घुटने में बढ़ने वाली सूजन को नियंत्रित रखने के लिए रोगी को लंबे समय के लिए गोलियों के सहारे जीना पड़ता है। लंबे समय तक दवाईयों के सेवन से अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
यदि आप इस रोग से छुटकारा पाने के लिए कोई घरेलू तरीका खोज रहे हैं तो सरसों के तेल से बनने वाले इस लेप को आज़माया जा सकता है। चूंकि सरसों के तेल में भरपूर मात्रा में सेलेनियम व मैग्नीशियम होता है जोकि एक प्रज्वलनरोधी एजेंट के रूप में काम करते हैं।
सरसों के तेल से बनने वाले लेप को तैयार करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया पर एक नज़र डालें:
1 एक चम्मच पीसा सरसों, बिल्कुल ताजा

2 एक चम्मच शहद

3 एक चम्मच नमक

4 एक चम्मच सोडियम बाइकार्बोनेट (इस पाउडर का इस्तेमाल बेकिंग पाउडर में भी होता है)

5 एक कांच की कटोरी में पीसी हुई सरसों को डालें और फिर उसमें शहद, नमक, और सोडियम बाइकार्बोनेट डालें।

6 इन सारी चीज़ों को मिलाकर इनका एक गाढा लेप तैयार कर लें।

7 अब इस लेप को दर्द वाले स्थान पर लगाएं – कुछ ही दिनों में दर्द गायब हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।




Click it and Unblock the Notifications
