Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बहुत ज्यादा दवा खाने के ये हो सकते हैं साइड इफेक्ट
दवा के साइड इफेक्ट का मतलब है शरीर पर दवा का अनचाहा प्रभाव। कई दवाइयाँ हैं जिनके साइड इफ़ेक्ट्स हैं और कई बार तो ये बहुत घातक साबित होते हैं।
दवा के साइड इफेक्ट का मतलब है शरीर पर दवा का अनचाहा प्रभाव। कई दवाइयाँ हैं जिनके साइड इफ़ेक्ट्स हैं और कई बार तो ये बहुत घातक साबित होते हैं। ब्लड प्रेशर से संबन्धित दवाइयों के लिए लोगों पर विपरीत प्रभाव होते हैं।
समय के अनुसार ये प्रभाव डाल सकती हैं, इस प्रभाव से छुटकारा दिलाने के लिए आपके डॉक्टर या नर्स आपकी दवाइयों को एडजस्ट कर सकते हैं। कोई भी दवा विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं और ब्लड प्रेशर लेवल को नियमित करने वाली दवाइयाँ भी इनमें से ही एक हैं।

इसका ये मतलब नहीं है कि आपको दवाइयों से विपरीत प्रभाव होगा ही। कई लोग हैं जो ब्लड प्रेशर लेवल वाली दवाइयाँ लेते हैं लेकिन उन्हें कोई समस्या नहीं होती है।
ऐसा कोई विशेष तरीका नहीं जिससे आप जान सकें कि दवाई आपके विपरीत असर डालेगी या नहीं। यदि आपको जानना है तो आप जब से दवाइयाँ लेना शुरू करते हैं तब से आपको ध्यान देना होगा, या यदि दवाई की डोज़ बढ़ती है। एक ही दवाई से अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग प्रभाव होते हैं।

किसी को एक दवाई से खांसी हो सकती है, जब कि अन्य व्यक्ति को खांसी नहीं होकर आलसपन या पेट में गड़बड़ हो सकती है। यदि आपको एक दवाई से समस्या है तो इसका ये मतलब नहीं है कि दूसरी दवाई भी आपके विपरीत असर डालेगी।
अधिकतर दवाइयों के साथ एक इन्फोर्मेशन लीफ़लेट आता है जिसमें उसके विपरीत प्रभावों के बारे में लिखा होता है। यदि आप वास्तव में इस बारे में सोचते हैं तो आपको अपने डॉक्टर, नर्स या मेडिकल वाले से इस बारे में बात करनी चाहिए। कई बार आप जो दवाइयाँ ले रहे हैं वो अन्य दवाइयों के साथ मिलकर साइड इफेक्ट करती हैं।
अपने डॉक्टर या नर्स उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। कई विपरीत असर समय से साथ खत्म हो जाते हैं जब आपका शरीर उन दवाइयों के अनुसार एडजेक्ट होने लगता हैं।

आपको अपनी दवाई का सेवन या अन्य दवाइयों के साथ उनका कम मात्रा में ही करना चाहिए। कुछ दवाइयों की कम डोज़ लेना भी प्रभावी हो सकता है। आपके डॉक्टर या नर्स आपकी दवाइयों को पूरी तरह बदल सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
