Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अब सेक्स के ज़रिये भी फैलने लगा है जीका वायरस
जीका वायरस के बारे में रोज़ नई-नई खबरे सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में पता चला है कि जीका वायरस केवल मच्छरों के काटने भर से ही नहीं फैल रहा है बल्कि यह असुरक्षित यौन संबन्ध बनाने से भी फैलता है।
अमेरीका में एक केस देखने को मिला है जिसमें पुष्टि हुई कि यौन संबन्ध से यह संक्रमण एक पार्टनर से दूसरे पार्टनर तक पहुंच गया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के तहत, अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीस कंट्रोल (CDC) के पास एक ऐसा केस आया है जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि दल्लास काउंटी में एक व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के साथ उसने यौन संबन्ध बनाए थे वह वेनेजुएला से वापस लौटा था, जहां यह वायरस सबसे ज्यादा पाया जाता है। इससे पहले मच्छर के काटने से लैटिन अमेरिका के कई देशों नागरिक जीका से इन्फेक्टेड हो रहे थे।
अमेरिका में डब्लूएचओ ने इंटनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी डिक्लेयर कर रखी है। यही नहीं इसने भारत समेत कई देशों को भी इस बीमारी के फैलने का आगाह कर दिया है।
जीका वायरस: जो करता है बच्चों के दिमाग का शिकार
इस खतरे को देखते हुए कुछ देशों ने 2018 तक महिलाओं को गर्भ धारण करने से भी मना कर दिया है। जीका एक ऐसा वायरस है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है और यह सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं को अपना शिकार बनाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
