Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
ऑफिस में ये 10 चीज़ें करें ताकि आप बीमार न पड़े
आप प्रतिदिन अपना कितना समय ऑफिस में बिताते हैं? आठ? दस?बारह घंटे खैर, इस बात पर चुप रहना ही बेहतर है। तो यह बात बहुत ही सामान्य बात है कि जो समय आप ऑफिस में बिताते हैं उसका आपके स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
आप क्या खाते हैं, कितने घंटे बैठते हैं और आप किन चीज़ों को स्पर्श करते हैं, इन सब बातों का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। यदि आपको आश्चर्य हो रहा है कि आप अक्सर बीमार क्यों पड़ जाते हैं तो उसका उत्तर हम आपको देते हैं: आप एक अस्वस्थ प्रोफेशनल लाइफ की ओर बढ़ रहे हैं। नहीं, चिता न करें।
आपको अपना जॉब बदलने की आवश्यकता नहीं है। केवल अपनी जीवनशैली में थोडा परिवर्तन करना होगा। और हम पर विश्वास कीजिये, आपको जल्द ही अच्छा महसूस होने लगेगा। यहाँ हम आपको बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए

स्वच्छ हवा में सांस लें
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 2015 में किये गए अध्ययन के अनुसार, "ऑफिस के वातावरण के कारण कभी कभी ऑक्यूपेशनल एलर्जीस हो जाती हैं। कार्पेट, ऑफिस के फर्नीचर या पेंट के प्रति संवेदनशीलता होने के कारण कभी कभी सिर दर्द या रैशेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।" इसके अलावा वेंटीलेशन (हवा का आवागमन) कम होने के कारण और ताज़ी हवा न मिलने के कारण दम घुटने जैसा महसूस होता है।

फेफड़ो को थोड़ा आराम दें
हालाँकि इस बारे में आप बहुत अधिक परिवर्तन नहीं कर सकते परन्तु आप अपने फेफड़ों को थोडा आराम दे सकते हैं। आपको केवल इतना करना है कि 10 मिनिट का समय निकालें और ऑफिस के कैंपस में थोडा वॉक करें। ऐसे स्थाओं पर वॉक करें जहाँ आसपास हरियाली हो। यदि आपको आसपास कोई पेड़ नहीं दिखता तो केवल बाहर खड़े रहें और गहरी साँसे लें।

बहुत अधिक समय तक बैठे न रहें
जी हाँ, हम समझाते हैं कि आप अपने काम में बहुत अधिक व्यस्त है। इसके अलावा नियमित अंतराल पर ब्रेक भी नहीं लिया जा सकता। परन्तु डेस्क पर बहुत अधिक लम्बे समय तक बैठे रहने से आपको बहुत नुकसान हो सकता है।

अध्ययन कहता है ये
नॉर्थवेल हेल्थ सिस्टम, न्यूयॉर्क, यू.एस.ए. के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) रोबर्ट ग्राहम द्वारा वर्ष 2015 में किये गए अध्ययन के अनुसार "पूरे दिन में चलना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे लोग जो डेस्क पर बैठकर काम करते हैं उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित खतरों से बचने के लिए दिन में कम से कम दो घंटे अवश्य चलना चाहिए। इसलिए अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

मांसपेशियों को स्ट्रेच करें
लम्बे समय तक बैठे रहने से स्वास्थ्य को बहुत नुकसान होते हैं। परन्तु इसके लिए आप क्या करेंगे? इसके लिए आप तीन मिनिट का वॉशरूम ब्रेक ले सकते हैं। आप वॉशरूम जाएँ, मांसपेशियों को स्ट्रेच करें और उनमें गति लायें तथा कुछ जंप्स करें (कूदे)। ऐसा करने से आपको फायदा होगा और आप स्वस्थ रहेंगें।

अपनी आँखों को थोडा आराम दें
क्या होता है जब आप लम्बे समय तक कंप्यूटर की स्क्रीन को देखते रहते हैं? सिरदर्द। और केवल इतना ही नहीं इससे आपकी आँखों पर भी प्रभाव पड़ता है। वेबमेड में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार : कंप्यूटर के कारण आँखों पर तनाव आता है।

सिरदर्द की समस्या
इससे सिरदर्द, ध्यान केंद्रित करने में समस्या और लाइट के प्रति संवेदनशीलता बढ़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।" अत: इससे बचने के लिए कंप्यूटर को लगभग एक हाथ दूर रखें। यदि आप पढ़ नहीं पा रहे हैं तो आँखों पर जोर न डालें। केवल फॉन्ट का साइज़ बढ़ाएं। इससे आप सिरदर्द से बचे रहेंगे।

कॉफ़ी? नहीं, धन्यवाद!
आपको कैफीन पसंद है? सॉरी, परन्तु आपको इसके सेवन को सीमित करना होगा। जी हाँ, हम समझते हैं कि ये बहुत मुश्किल काम है। परन्तु आपको यह करना होगा। जो लोग ऐसा करना प्रारंभ करते हैं वे कॉफ़ी से दिन की शुरुआत न करें। ऐसा करने से आपको समस्या हो सकती है। इसलिए कॉफी को बाय कहें।

पानी पिएं
आप कॉफी की जगह एक एक गिलास पानी पीयें। और जब भी आप कॉफ़ी पीना चाहें तो इसमें चीनी अधिक मात्रा में न डालें। इसमें क्रीम भी न मिलाएं। इसके अलावा कॉफ़ी का एक चार्ट बनायें और इसे अपने डेस्क पर चिपका लें। इससे आप ध्यान रख पायेंगे कि आप कितने कप कॉफ़ी पी रहे हैं। इससे आपका स्वास्थ सही रहेगा।

पोजीशन बदलते रहें
अगर आप एक जगह बैठे रहते है तो आपको कई समस्याएं हो सकती है। आपका शरीर बीमार हो सकता है। ऐसा अक्सर देखने में आता है कि एक जगह बैठकर काम करने वाले लोग जल्दी बीमार हो जाते है। इसलिए आप अपने बैठने की पोजीशन को बदलते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
